Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    (कोरबा) कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल की नई कार्यकारिणी ने ली सेवा की शपथ
    कोरबा

    (कोरबा) लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल की नई कार्यकारिणी ने ली सेवा की शपथ

    By Vinod Mittal07/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) लायनवादी परंपरानुसार 12 जुलाई दिन रविवार को होटल कावेरी डी.डी.एम. स्कूल रोड कोरबा परिसर में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन पवन मलिक के मुख्य आतिथ्य में सदस्यों ने विधिवत शपथ ग्रहण किया।
    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट एडवाईजर एवं क्लब मार्गदर्शक पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव हेड क्वार्टर एमजेएफ लायन ईश्वर अग्रवाल, पूर्व रीजन चेयरमेन लायन प्रेम प्रकाश शर्मा, जोन चेयरमेन लायन मनोज गुप्ता उपस्थित थे। रीजन चेयरमेन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल बतौर शपथ अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना ने की।
    कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों को तिलक, बुके, बैच लगाकर स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात् अतिथियों द्वारा लायंस क्लब के संस्थापक लायन मेल्विन जोन्स की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात् क्लब अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना ने शपथ ग्रहण समारोह प्रारंभ करने की घोषणा की। कार्यक्रम घोषणा पश्चात् ध्वज वंदना, विश्व शांति हेतु मौन व राष्ट्रगीत के बाद अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना द्वारा स्वागत उद्बोधन देते हुये सदन को सत्र 2025-26 की सेवागतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी।
    स्वागत उद्बोधन पश्चात् शपथ अधिकारी एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल रीजन चेयरमेन ने लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल की नई कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई। शपथ पश्चात् क्लब के नये अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल को निवृत्तमान अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना ने गान गेबल देकर क्लब की बागडोर सौंपी। इसके बाद नव नियुक्त क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल ने सदन को आभार प्रकट करते हुये आश्वासन दिया कि वे क्लब की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुये लायंस डिस्ट्रिक्ट में क्लब को एक नया कीर्तिमान दिलाने पूरी ऊर्जा के साथ टीमभावना के साथ प्रयास करेंगे और पीडिजी पीएमजेएफ लायन डा. राजकुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सेवा गतिविधियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। विशिष्ट अतिथि लायन मनोज गुप्ता जोन चेयरमेन ने अपने उद्बोधन में कहा कि लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल सेवा कार्यो में अग्रणी रहा है।
    इसी क्रम में माइक्रो कैबिनेट सदस्य लायन प्रेमप्रकाश शर्मा व डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव हेड क्वार्टर एमजेएफ लायन ईश्वर अग्रवाल ने क्लब की नयी कार्यकारिणी को बधाईयाँ देते हुये डिस्ट्रिक्ट की कार्य योजनाओं के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी। इसके बाद क्लब मार्गदर्शक पीएमजऐफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में सदन को बताया कि हमारे क्लब द्वारा क्षेत्र में आवश्यकतानुसार सेवा कार्य किये जाते हैं। इस वर्ष भी क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल अपनी टीम के साथ उत्कृष्ट सेवा कार्य कर क्लब को जोन, रीजन व डिस्ट्रिक्ट में नया स्थान प्रदान करें, ऐसी मेरी शुभकामनाएं। मुख्य अतिथि प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन पवन मलिक ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के कई सेवा कार्यो में मैं स्वयं उपस्थित रहा हु। इस क्लब में मैं इतने बार आया हूँ कि मुझे यह क्लब मेरा होम क्लब लगने लगा है। कोरबा गुरूकुल क्लब के सेवा कार्यों और स्थायी सेवा गतिविधि से आज पूरा डिस्ट्रिक्ट और मल्टीपल भी परिचित है। डिस्ट्रिक्ट के चुनिंदा क्लबों मे से एक क्लब कोरबा गुरूकुल है, जो कि अपनी स्थायी सेवा गतिविधियों के लिए जाना जाता है।
    उद्बोधन पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा नव निर्वाचित क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल, सचिव लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना, क्लब कोषाध्यक्ष लायन शोमा सोनी को लायंस पिन से सम्मानित किया। वहीं लायन मधु पाल को सत्र भर क्लब सेवा कार्यों में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। अंत में अतिथियों को क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। क्लब कोषाध्यक्ष लायन शोमा सोनी द्वारा आभार व्यक्त कर सदन को रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया गया।
    लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के नयी कार्यकारिणी में प्रथम उपाध्यक्ष लायन पार्वती दास, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन सुभाष चंद अनंत, सह सचिव लायन अतुल साहू, कोषाध्यक्ष लायन शोमा सोनी, टेल ट्विस्टर लायन ज्योति साहू, टेमर लायन मधुपाल, पी.आर.ओ. मार्केटिंग कम्यूनिकेशन चेयरपर्सन लायन मनोज गुप्ता, मेम्बरशीप चेयरपर्सन लायन प्रेमलता अग्रवाल, एलसीआईएफ चेयरपर्सन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल, सर्विस चेयरपर्सन लायन आशीष कुमार अग्रवाल, मार्गदर्शक एवं व्यवस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल, संचालक मंडल सदस्यों में लायन खुशबू अग्रवाल, लायन नूतन राजवाड़े, लायन ओमप्रकाश अग्रवाल व लायन विकास अग्रवाल ने विधिवत शपथ ग्रहण किया।
    उक्त कार्यक्रम में लायन प्रेमलता अग्रवाल, लायन सुभाष चंद अनंत, लायन विनीता गुप्ता, लायन नूतन राजवाड़े, लायन पार्वती दास, लायंस क्लब चांपा से लायन संतोष सोनी, लायंस क्लब कटघोरा छुरी से लायन अजय धनोदिया अपने क्लब टीम सदस्यों के साथ उपस्थित थे। कार्यक्रम की गरीमा और भव्यता देखकर उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिक अभिभूत हुए।

    14 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) चाइल्ड पोर्नोग्राफी और साइबर ठगी मामलों में 4 एफआईआर दर्ज-म्यूल बैंक अकाउंट पर भी कसा शिकंजा
    Next Article (कोरबा) कोरबा के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम मदान प्रदेश व्यावसायिक प्रकोष्ठ की कार्यसमिति में हुए शामिल

    Related Posts

    (कोरबा) 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

    09/26/2026

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    09/26/2026

    (कोरबा) कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    09/26/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/26/2026

    (कोरबा) 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

    * राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी * राशन कार्ड संबंधी समस्या…

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    (कोरबा) कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) मातृत्व के समय मिला सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.