Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) बालको क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर अधिवक्ताओ ने भी किया प्रदर्शन

    (कोरबा) “एक पेड़ माॅ के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत रवि डेयरी से चौरसिया पेट्रोल पंप तक किया गया वृक्षारोपण

    (कोरबा) सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कियोस्क सेंटर संचालक के खिलाफ 3 हजार पेज का अभियोग पत्र पेश
    कोरबा

    (कोरबा) कियोस्क सेंटर संचालक के खिलाफ 3 हजार पेज का अभियोग पत्र पेश

    By Vinod Mittal07/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बंद खातों से 79 लाख रूपए गबन का है आरोप
    कोरबा (मंथन) कियोस्क सेंटर की आड़ में गरीबों के आशियानों के लिए मिलने वाली राशि को हजम किये जाने का आरोप लगा हैं। बताया जा रहा हैं की संचालक की इस करतूत का भंडाफोड़ तब हुआ जब राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो व एंटी करप्शन की टीम ने जांच पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान संचालक द्वारा हितग्राहियों के बंद खातों से 79 लाख रूपए गबन का मामला सामने आया।
    जानकारी के अनुसार मामले में आरोपी के खिलाफ विशेष न्यायाधीश के न्यायालय में 3 हजार पेज का अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया है। दरअसल बालको रूमगरा क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति बैंक ऑफ इंडिया शाखा कोरबा में कियोस्क संचालक के रूप में कार्यरत था। उसके कियोस्क सेंटर में पीएम आवास योजना के हितग्राहियों का भी लेनदेन होता था। कियोस्क सेंटर में योजना के तहत प्राप्त सहायता राशि हितग्राहियों के खाते में जमा थे। जिनमें अधिकांश खाते निष्क्रिय थे। आरोप हैं की उन्होंने बैंक कर्मचारियों की स्टाफ आईडी का दुरूपयोग करते हुए खाते को सक्रिय कराया। हितग्राहियों के आधार कार्ड को खुद के अलावा अपने माता-पिता, पत्नी व पुत्र के आधार नंबरों से सीड कर लिया। उसने एईपीएस के माध्यम से बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए हितग्राहियों के खाते में जमा राशि को सीधे अपने खाते में हस्तांतरित कर लिए। मामला सामने आने के बाद राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो व एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर ने संचालक पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि वर्ष 2017 में फाइनेंसल सॉफ्टवेयर सिस्टम में कुछ खामियां सामने आई थी। जिसका फायदा उठाते हुए लंबे समय से बैंक में बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट का कार्य करने के कारण उसने बैंक कर्मियों के सिस्टम का गलत तरीके से उपयोग किया। उसने अनुपस्थिति अथवा अन्य कार्य का हवाला देते हुए खातों को सक्रिय किया और इन्हीं खातों से रकम हस्तांतरित कराए गए। इसके लिए कुल 9 स्टाफ यूजर आईडी के माध्यम से 426 खातों में 620 प्रविष्टियां की गई। इनमें से अधिकांश प्रविष्टियों बिना भौतिक आधार प्रति के सत्यापन के दर्ज की गई। विवेचना में पाया गया कि गरीबों की आवास के लिए वर्ष 2010-11 में राशि की किश्तें आई थी, उसी राशि को वर्ष 2017 में संचालक ने अपने खाते में स्थानांतरित का गबन किया था। उसने आवास निर्माण के लिए मिली राशि का गबन कर सुदुर वनांचल क्षेत्र में रहने वाले भोल भाले ग्रामीणों के साथ खिलवाड़ किया।
    इस पूरे मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो व एसीबी रायपुर के अपराध क्रमांक 20/2018 में आरोपी के खिलाफ धारा 420, 421, 409, 120 बी तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथा संसोधित 2018) की धारा 7 (सी), 13(1) (1) के तहत विशेष न्यायाधीश न्यायालय कोरबा में 3 हजार पेज का अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया है।

    08 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) 36 घंटे की मूसलाधार बारिश से बने बाढ़ जैसे हालात
    Next Article (कोरबा) बिजली कर्मचारी महासंघ ने 17 अगस्त से दी कामबंद हड़ताल की चेतावनी

    Related Posts

    (कोरबा) बालको क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर अधिवक्ताओ ने भी किया प्रदर्शन

    08/07/2026

    (कोरबा) “एक पेड़ माॅ के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत रवि डेयरी से चौरसिया पेट्रोल पंप तक किया गया वृक्षारोपण

    08/07/2026

    (कोरबा) सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

    08/07/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/07/2026

    (कोरबा) बालको क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर अधिवक्ताओ ने भी किया प्रदर्शन

    * सड़क नहीं बनने पर दी आंदोलन की चेतावनी कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के बालको…

    (कोरबा) “एक पेड़ माॅ के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत रवि डेयरी से चौरसिया पेट्रोल पंप तक किया गया वृक्षारोपण

    (कोरबा) सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

    (कोरबा) अटल प्रतिमा निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा युवा कांग्रेस ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन -चक्काजाम का किया प्रयास

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.