कोरबा (मंथन) कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने शासकीय कार्य में तेजी लाने चार प्रधान आरक्षकों व छह आरक्षकों सहित कुल 10 पुलिस कर्मियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है। इस तबादला सूची में पाली थाना में पदस्थ दो आरक्षक भी शामिल हैं। पिछले दिनों पाली नगर पंचायत क्षेत्र के एक पार्षद के रिश्तेदार पर आबकारी एक्ट के झूठे मामले में एफआईआर दर्ज करने तथा दुकान में जाकर बार-बार परेशान करने और धमकाने के मामले में शिकायत की गई थी।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा एसडीओपी विजय राजपूत के द्वारा इस मामले में जांच की गई। अंतत: जांच के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पाली थाना के इन दोनों आरक्षक का तबादला श्यांग व लेमरू थाना के लिए कर दिया है। इसी तरह 8 अन्य पुलिस कर्मियों का भी तबादला प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है।
26 अगस्त / मंथन मित्तल





