Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) दर्री जोन में 07 नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का हुआ लोकार्पण
    कोरबा

    (कोरबा) दर्री जोन में 07 नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का हुआ लोकार्पण

    By Vinod Mittal08/31/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कैबिनेट मंत्री एवं महापौर ने इन सभी सामुदायिक भवनों को किया जनसेवा में समर्पित
    कोरबा (मंथन) नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोनांतर्गत 07 नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का लोकार्पण एक ही दिन पृथक-पृथक वार्डो में किया गया। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजदूेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान इन सभी सामदुायिक भवनों को उनके द्वारा जनसेवा में समर्पित किया गया। इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्य, पार्षदगण, एल्डरमेनगण विशिष्ट रूप से उपस्थित थे।
    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा दर्री जोनांतर्गत वार्ड क्र. 55 सलिहाभांठा में 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण पूर्ण कराया गया है। इसी प्रकार वार्ड क्र. 55 के ही नागिनभांठा बस्ती में उप स्वास्थ्य केन्द्र के समीप पटेल समाज हेतु 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण भी किया गया है, दर्री जोन के अंतर्गत ही वार्ड क्र. 54 जमनीपाली हाउसिंग बोर्ड कालोनी में 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है, वहीं वार्ड क्र. 54 के ही गोपालपुर स्थित माता चौरा के पास 10 लाख रूपये की लागत से अहातायुक्त सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है। इसी प्रकार वार्ड क्र. 58 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर साडा शिव मंदिर के समीप 15 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्मित हुआ है, वहीं वार्ड क्र. 59 दर्रीखार क्र. 01 कन्या शाला के समीप 25 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है। दर्री जोन के अंतर्गत ही वार्ड क्र. 60 प्रगतिनगर लेबर कालोनी दर्री में 10 लाख रूपये की लागत से उडिया समाज के लिये सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है, आज इन वार्डो में पृथक-पृथक आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के हाथों इन सभी सामुदायिक भवनों को जनता की सेवा में समर्पित किया गया। इस मौके पर समाज के लोगों के द्वारा सामुदायिक भवनों की सौगात प्राप्त होने पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
    * आमजन को अधिकाधिक सुविधाएं देना, हमारा प्रथम लक्ष्य
    इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनता जनार्दन को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना, उनकी समस्त विकास संबंधी समस्याओं का त्वरित रूप से समाधान करना, मेरा प्रथम लक्ष्य है तथा इसी महत्वपूर्ण लक्ष्य को सामने रखकर निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के द्वारा लगातार प्राप्त मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद के परिणाम स्वरूप विगत ढाई वर्षो के दौरान निगम क्षेत्र में 1100 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, जिसमें ढेर सारे कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं, कुछ प्रगति पर हैं तथा शेष कार्य निविदा प्रक्रिया में हैं। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार द्वारा दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कराई जा रही है, जिनका लाभ देश व प्रदेश के करोड़ों लोगों को प्राप्त हो रहा है।
    * बिना भेदभाव के सभी 67 वार्डो में विकास कार्य
    इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव तथा कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के मार्गदर्शन व आशीर्वाद से नगर पालिक निगम कोरबा के सभी वार्डो में बिना किसी भेदभाव के व्यापक रूप से विकास कार्य कराये जा रहे हैं, कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन द्वारा विकास कार्यो हेतु लगातार विभिन्न मदों से फंड की व्यवस्था की जा रही है। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह संकल्प है कि देश के हर व्यक्ति के पास उसका अपना पक्का मकान हों, जिसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश में 26 लाख आवासगृहों की स्वीकृति प्रदान की गई है तथा तेजी के साथ आवासगृहों का निर्माण कार्य हो रहा है। उन्होने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत देश व प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठ रहा है, उनकी समस्याएं दूर हो रही है, सुविधाएं बढ़ रही हैं।
    लोकार्पण कार्यक्रमों के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, मेयर इन काउंसिल सदस्य अजय कुमार चन्द्रा, सरोज शांडिल्य, फिरतराम साहू, पार्षद किशनलाल केंवट, मुकुंद सिंह कंवर, सुखविंदर कौर, जनकसिंह राजपूत, कल्याणी बाई यादव, प्रीतिदिनेश शर्मा, एल्डरमेन ईश्वर साहू, मनोज अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष मनोज लहरे, नरेन्द्र पाटनवार, नारायण सिंह ठाकुर, तुलसी ठाकुर, अनिल यादव, मनोज राजपूत, अंजय अग्रवाल, अनिल गिरी, दिलेश्वर पटेल, बोधराम पटेल, दीपक अग्रवाल, जोन कमिश्नर लीलाधर पटेल, यशवंत जोगी, रितेश सिंह, समारू यादव, किशोर साहू, भुनेश्वर तिवारी, रामू पटेल, अर्जुन पटेल आदि के साथ काफी संख्या में वार्डो के नागरिकगण उपस्थित थे।

    31 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) 20 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भारत को जानो लिखित परीक्षा में लिया भाग-भारत विकास परिषद की कोरबा शाखा ने रचा इतिहास
    Next Article (कोरबा) ढ़ोढीपारा उपस्वास्थ्य केन्द्र के समीप मुख्य मार्ग में किया गया वृक्षारोपण

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.