Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»देश - विदेश»Grok के अश्लील कंटेंट विवाद पर ‘X’ ने मानी गलती, डिलीट किए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
    देश - विदेश

    Grok के अश्लील कंटेंट विवाद पर ‘X’ ने मानी गलती, डिलीट किए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक

    By Vimal Mittal01/11/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    X
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    X Accounts: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) अब भारतीय कानूनों और दिशानिर्देशों के आधार पर काम करेगा. ‘एक्स’ ने मान लिया है कि हमसे गलती हुई है और इस पर सुधार करेंगे. सरकारी सूत्रों के अनुसार एक्स ने 600 भारतीय अकाउंट और करीब 3500 कंटेंट पोस्ट ब्लॉक किए हैं. पिछले कुछ दिनों पहले ग्रोक पर अश्लील कंटेंट को लेकर लोगों ने सवाल उठाए थे, जिसके बाद MEITY ने उसे नोटिस जारी किया था. अब एक्स ने भी अपनी गलती स्वीकारते हुए भारतीय कानून के हिसाब से कार्य करने का भरोसा दिया है और कहा कि भविष्य में किसी भी तरह के अश्लील कंटेंट को इजाजत नहीं दी जाएगी.

    भारत सरकार ने अश्लील कंटेंटे को लेकर सोशल मीडिया कंपनी ‘एक्स’ को एआई टूल ‘ग्रोक’ पर कार्रवाई के लिए 7 जनवरी का समय दिया था. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 7 जनवरी तक एटीआर जमा करने को कहा. पहले यह डेट 5 जनवरी तक थी लेकिन फिर बाद में बढ़ाकर 7 जनवरी कर दिया.

    2 जनवरी को जारी हुई थी नोटिस

    मंत्रालय ने इसे आईटी कानून और उससे जुड़े नियमों का उल्लंघन बताया. नोटिस जारी करते हुए कहा कि एक्स के मंच पर एआई टूल ‘ग्रोक’ का लोग गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. लोग इसके माध्यम से फर्जी खाता बनाकर महिलाओं की अश्लील, आपत्तिजनक और अपमानजनक तस्वीरें एवं वीडियो बना रहे हैं. जो सुरक्षा उपायों की विफलता को दर्शाता है.

    72 घंटे के अंदर कार्रवाई करने के दिए थे निर्देश

    मंत्रालय ने इसके लिए एक्स को साफ निर्देश दिए थे कि ग्रोक से सभी अश्लील, अशोभनीय और गैरकानूनी सामग्री हटाई जाए. अगर ऐसा नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मंत्रालय के अनुसार आईटी कानून की धारा 79 के तहत मिलने वाली कानूनी संरक्षण की छूट तभी लागू होती है, जब मंच पूरी तरह से उचित सावधानी का पालन करे. इसके लिए 72 घंटे के अंदर कार्रवाई रिपोर्ट जमा करने की बात कही गई थी.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article108 घोड़े, हजारों भक्‍त… ‘सोम’ का मतलब अमृत से जड़ा हुआ, सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बोले PM मोदी
    Next Article India vs New Zealand ODI Head to Head Stats: भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कैसा है रिकॉर्ड, जानें हेड-टू-हेड आंकड़े

    Related Posts

    (कोरबा) डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की अहम् भूमिका पर दिया जोर

    02/27/2026

    (कोरबा) गेवरा क्षेत्र की सात कोयला खदानों में गेट मीटिंग

    02/09/2026

    ‘स्कूलों में मुफ्त में मिले सेनेटरी पैड, वरना मान्यता होगी रद्द…’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

    01/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    * डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई * मौके पर मिली…

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    (कोरबा) बरपाली और कोटमेर में जनसमस्या निवारण शिविर आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.