Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानी : सीईओ राजेश कुमार सिंह

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस पर एचटीपीएस कोरबा में किया गया पौधरोपण-मुख्य अभियंता एच.के. सिंह ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस पर कोरबा में हुआ छत्तीसगढ़ की प्रथम ई.व्ही. जागरूकता रैली “ड्राईव फार अर्थ” का भव्य आयोजन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जिले में जनगणना प्रशिक्षण का अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण
    कोरबा

    (कोरबा) जिले में जनगणना प्रशिक्षण का अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण

    By Vinod Mittal04/19/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * प्रगणकों को डिजिटल प्रक्रिया समझने के दिए निर्देश
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कुणाल दुदावत के निर्देशन में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ओंकार यादव द्वारा जिले में संचालित प्रगणक एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण किया गया।
    निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना से संबंधित निर्देशों एवं प्रक्रियाओं को गंभीरता से समझने और सीखने के निर्देश दिए। फील्ड ट्रेनर द्वारा जनगणना के विभिन्न चरणों, उद्देश्य, उपयोगिता तथा मकान सूचीकरण के सिद्धांतों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
    अपर कलेक्टर ओंकार यादव ने बताया कि जनगणना 2027 देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें मकानों की सूचीकरण एवं गणना का डेटा मोबाइल एप्प के माध्यम से संग्रहित कर ऑनलाइन सिंक किया जाएगा। इस प्रक्रिया में भवन की संरचना, उपलब्ध सुविधाएं, उपयोग में आने वाली सामग्री तथा टीवी, इंटरनेट, मोबाइल, कार आदि सहित कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की जाएगी।
    उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान एकत्रित की गई सभी जानकारियां पूर्णतः गोपनीय रखी जाएंगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक स्व-गणना में भाग लेने अपील की, जिससे सटीक एवं सुव्यवस्थित आंकड़े प्राप्त हो सकें।
    निरीक्षण के दौरान तहसील पोड़ी-उपरोड़ा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी एवं कूलर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रशिक्षणार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही प्रगणकों को जनगणना मैनुअल का गहन अध्ययन करने के लिए भी कहा गया।
    इस अवसर पर पोड़ी-उपरोड़ा एसडीएम मनोज कुमार बंजारे, चार्ज अधिकारी विनय देवांगन, अतिरिक्त तहसीलदार सुमनदास मानिकपुरी एवं उप संचालक जिला योजना एवं सांख्यिकी एम.एस. कंवर उपस्थित रहे।
    तत्पश्चात उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में संचालित प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। यहां अपर कलेक्टर द्वारा प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से प्रश्न पूछकर उनकी समझ का आकलन किया कर उन्हें जनगणना के इतिहास, उद्देश्य एवं सिद्धांतों से अवगत कराया गया। पाली तहसील में कुछ प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों की अनुपस्थिति पर उन्होंने तहसीलदार भूषण मंडावी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के माध्यम से स्व-गणना के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

    19 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) संजू देवी को मिली प्रोत्साहन राशि अपर्याप्त, 3 करोड़ देना चाहिए राज्य सरकार को : तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम
    Next Article (कोरबा) रासायनिक आपदा प्रबंधन हेतु मॉक अभ्यास 23 अप्रैल को

    Related Posts

    (कोरबा) हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानी : सीईओ राजेश कुमार सिंह

    06/05/2026

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस पर एचटीपीएस कोरबा में किया गया पौधरोपण-मुख्य अभियंता एच.के. सिंह ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    06/05/2026

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस पर कोरबा में हुआ छत्तीसगढ़ की प्रथम ई.व्ही. जागरूकता रैली “ड्राईव फार अर्थ” का भव्य आयोजन

    06/05/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/05/2026

    (कोरबा) हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानी : सीईओ राजेश कुमार सिंह

    कोरबा (मंथन) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने पर्यावरण…

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस पर एचटीपीएस कोरबा में किया गया पौधरोपण-मुख्य अभियंता एच.के. सिंह ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस पर कोरबा में हुआ छत्तीसगढ़ की प्रथम ई.व्ही. जागरूकता रैली “ड्राईव फार अर्थ” का भव्य आयोजन

    (कोरबा) जिले में दो ट्रैलर भिड़े आपस में-केबिन में फंसा सहायक

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.