Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन को मिल रही नई दिशा

    (कोरबा) भाषा विज्ञान से लेकर नासा में भी संस्कृत की मजबूत पकड़ : अधिवक्ता अशोक तिवारी

    (कोरबा) दीपका उपचुनाव में ऋषि सिदार ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) आयोजित नेशनल लोक अदालत में निपटाए गए लगभग 5,51,059 मामले
    कोरबा

    (कोरबा) आयोजित नेशनल लोक अदालत में निपटाए गए लगभग 5,51,059 मामले

    By Vinod Mittal05/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान, छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष संतोष शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशन में नेशनल लोक अदालत का 09 मई को वर्चुअल और भौतिक उपस्थिति मोड में आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय श्री संतोष शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा द्वारा किया गया। जिसमें समस्त न्यायाधीशगण, लीगल एड डिफेंस कौंसिल कोरबा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, पैरालीगल वालंटियर्स व आमजन उपस्थित रहे।
    इसमें सर्वोच्च न्यायालय से लेकर तहसील स्तर तक के न्यायालयों में लोक अदालत आयोजित की गयी। जिला न्यायालय कोरबा एवं तालुका विधिक सेवा समितियों-कटघोरा, करतला एवं पाली में लंबित, दांडिक, सिविल, मोटर दुर्घटना, राजस्व न्यायालयो के प्रकरण एवं प्री-लिटिगेशन के 5,71,544 प्रकरणों को निराकरण के लिये चिन्हित किया गया है। प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय श्री संतोष शर्मा, के नेतृत्व में लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत आयोजित करने के लिए कुल 49 खंडपीठों का गठन किया गया था। इस लोक अदालत में 5,51,059 मामलों का सफलतापूर्वक निपटान किया गया।
    निपटान किए गए मामलों में कुल 5,45,609 मामले प्री-लिटिगेशन चरण के थे और 6,795 मामले ऐसे थे जो विभिन्न न्यायालयों में लंबित थे, जिसमें 5,450 का निराकरण किया गया।
    उपरोक्त नेशनल लोक अदालत में आपराधिक राजीनामा योग्य मामले, मोटर वाहन दुर्घटना दावा से संबंधित मामले, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामले अर्थात् चेक से संबंधित मामले, वैवाहिक विवाद के मामले, श्रम विवाद के मामले, बैंक ऋण वसूली वाद, रूपया वसूली वाद, विद्युत बिल एवं टेलीफोन बिल के मामले, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले, राजस्व न्यायालय के मामले एवं अन्य राजीनामा योग्य वाद आदि से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।
    नेशनल लोक अदालत के अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों के स्टॉल लगाकर हितग्रारियों को सामग्री वितरीत की गई। आयोजित राष्ट्रीय नेशनल लोक अदालत के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर कोरबा में समाज कल्याण विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ विभाग के कैम्प, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का हेल्प डेस्क व अन्य विभागों के स्टॉल लगाये गये थे।
    समाज कल्याण विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न हितग्राहियों योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को ट्रायसायकल का वितरण, माननीय श्री संतोष शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोरबा द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती नीता यादव न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय कोरबा, श्रीमती गरिमा शर्मा, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश, कोरबा, श्रीमती ममता भोजवानी द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, श्री सुनील कुमार नन्दे, तृतीय अपर जिला न्यायाधीश, श्री अविनाश तिवारी श्रम न्यायाधीश कोरबा, सुश्री सीमा प्रताप चन्द्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.), कोरबा, कु. मयूरा गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, श्री सत्यानंद प्रसाद, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, कु. डॉली ध्रुव, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, श्रीमती सोनी तिवारी प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, कु. कुमुदिनी गर्ग, कु. तृप्ति राघव, व्यवहार न्यायालय वर्ग-02 एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी कोरबा, कु. ग्रेसि सिंह, व्यवहार न्यायालय वर्ग-02 एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी कोरबा, कु. डिम्पल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, एवं गणेश कुलदीप, अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ कोरबा उपस्थित रहे।
    नेशनल लोक अदालत के अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के द्वारा नेशनल लोक अदालत में उपस्थित रहे पक्षकारों को हितग्राहियों योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए ब्रोसर एवं पाम्प्लेट्स वितरीत किए गए। स्वास्थ विभाग के द्वारा स्टॉल के माध्यम से कई पक्षकारों का स्वास्थ परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्प डेस्क से पक्षकारों को संबंधित न्यायालयों में पहुंचाने की सहायता की गई। वन विभाग कोरबा द्वारा लोक अदालत के अवसर पर पौधे प्रदत्त किये गये जिसे लोक अदालत में पक्षकारों के मामले निराकृत होने पर पक्षकारों को न्यायालय में न्यायधीशगण द्वारा भेंट स्वरूप पौधा वितरण किया गया। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, बैंक के अधिकारियों व अन्य विभागों के द्वारा सहयोग व सामंजस्य से नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।

    10 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) प्रगतिरत विकास कार्यो को समय पर करें पूर्ण, अप्रारंभ कार्यो को शीघ्र कराए प्रारंभ : कैबिनेट मंत्री
    Next Article (कोरबा) तेंदूपत्ता संग्राहकों पर वन्य प्राणियों का हमला-तीन घायल

    Related Posts

    (कोरबा) जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन को मिल रही नई दिशा

    06/04/2026

    (कोरबा) भाषा विज्ञान से लेकर नासा में भी संस्कृत की मजबूत पकड़ : अधिवक्ता अशोक तिवारी

    06/04/2026

    (कोरबा) दीपका उपचुनाव में ऋषि सिदार ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    06/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/04/2026

    (कोरबा) जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन को मिल रही नई दिशा

    * भिलाई बाजार मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न * बूथ सशक्तिकरण पर विशेष जोर कोरबा…

    (कोरबा) भाषा विज्ञान से लेकर नासा में भी संस्कृत की मजबूत पकड़ : अधिवक्ता अशोक तिवारी

    (कोरबा) दीपका उपचुनाव में ऋषि सिदार ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    (कोरबा) राष्ट्रीय जूनियर किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन-जीते 4 पदक

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.