* सत्यम साहू पसान तो सुरेंद्र यादव संभालेंगे सीएसईबी चौकी
कोरबा (मंथन) कोरबा पुलिस विभाग में एक बार प्रसासनिक कार्यो में कसावट लाने फिर प्रशासनिक सर्जरी की गयी हैं। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक ने तीन पुलिस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नई पदस्थापना सूची जारी कर दी है। इस फेरबदल में शहर के सबसे महत्वपूर्ण थानों में शुमार सिविल लाइन थाना की कमान सौंपी गई है।
रेत कारोबारियों पर शिकंजा कसने को लेकर चर्चा में रहे विरासत कुजूर को अब सिविल लाइन जैसे महत्वपूर्ण थाने की जिम्मेदारी मिली है। इसे पुलिस महकमे में उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। सत्यम साहू को पसान थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि सुरेंद्र यादव को सीएसईबी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तीन अधिकारियों के प्रभार में हुए इस फेरबदल के साथ अब इन पुलिस अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की नई चुनौती होगी।
05 नवंबर / मंथन मित्तल





