Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बालिका गृह में मानसिक स्वच्छता का पढ़ाया पाठ

    (कोरबा) बालक गृह में विधिक जागरूकता शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    (कोरबा) उप जेल कटघोरा में न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) साइबर चौपाल और रक्तदान शिविर आहूत
    कोरबा

    (कोरबा) साइबर चौपाल और रक्तदान शिविर आहूत

    By Vinod Mittal10/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने किया रक्तदान
    * 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी
    कोरबा (मंथन) साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने और सामाजिक सरोकार से जोड़ने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस की ओर से नगर निगम सभागार में साइबर चौपाल एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी नागरिकों को दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को मानव सेवा के लिए आगे आने का संदेश दिया।
    उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है। किसी भी व्यक्ति को अचानक रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है और समय पर किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने आम नागरिकों, युवाओं और पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने भी रक्तदान किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के इस पहल से शिविर में मौजूद पुलिसकर्मियों और नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।
    साइबर चौपाल के दौरान नागरिकों को ऑनलाइन ठगी और बढ़ते साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए गए। लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम या यूपीआई से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई। इसके अलावा अनजान मोबाइल एप डाउनलोड करने से बचने और फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी तथा डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों में सतर्क रहने की अपील की गई।
    पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध होने की स्थिति में पीड़ित को घबराने के बजाय तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि शुरुआती समय में शिकायत दर्ज कराने से ठगी की रकम को रोकने या उसकी रिकवरी की संभावना बढ़ सकती है।
    कार्यक्रम के माध्यम से कोरबा पुलिस ने नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। पुलिस ने कहा कि डिजिटल सुविधाओं के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों का खतरा भी बढ़ रहा है, ऐसे में सतर्कता और जागरूकता ही ऑनलाइन ठगी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
    साइबर जागरूकता के साथ आयोजित रक्तदान शिविर ने कार्यक्रम को सामाजिक सेवा से भी जोड़ा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ नागरिकों ने भी रक्तदान के महत्व को समझा। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

    02 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) धन्वंतरि मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस निरस्त- कई औषधि विक्रेता को शो-कॉज नोटिस जारी
    Next Article (कोरबा) लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा गांधी चौक कोरबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया गया श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण

    Related Posts

    (कोरबा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बालिका गृह में मानसिक स्वच्छता का पढ़ाया पाठ

    10/03/2026

    (कोरबा) बालक गृह में विधिक जागरूकता शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    10/03/2026

    (कोरबा) उप जेल कटघोरा में न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    10/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/03/2026

    (कोरबा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बालिका गृह में मानसिक स्वच्छता का पढ़ाया पाठ

    कोरबा (मंथन) 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर बालिका गृह कोरबा में विधिक जागरूकता…

    (कोरबा) बालक गृह में विधिक जागरूकता शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    (कोरबा) उप जेल कटघोरा में न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    (कोरबा) ‘‘अपराधों से प्रयाश्चित, निराशा से संकल्प तक‘‘ जेल में न्यायाधीशों ने बताये जीवन बदलने के मंत्र

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.