Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बालिका गृह में मानसिक स्वच्छता का पढ़ाया पाठ

    (कोरबा) बालक गृह में विधिक जागरूकता शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    (कोरबा) उप जेल कटघोरा में न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ‘‘अपराधों से प्रयाश्चित, निराशा से संकल्प तक‘‘ जेल में न्यायाधीशों ने बताये जीवन बदलने के मंत्र
    कोरबा

    (कोरबा) ‘‘अपराधों से प्रयाश्चित, निराशा से संकल्प तक‘‘ जेल में न्यायाधीशों ने बताये जीवन बदलने के मंत्र

    By Vinod Mittal10/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला जेल में आज 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा जिला जेल कोरबा में न्यायाधीशों की उपस्थिति में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
    माननीय प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती गरिमा शर्मा, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नंदे एवं जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एफ.टी.सी सुश्री सीमा प्रताप चन्द्रा की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। माननीय प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती गरिमा शर्मा ने अपने उद्बोधन में जेल में निरूद्ध बंदियों को संबोधित करते हुए बताया कि जेल में रहने के दौरान या जेल से बाहर जाने के पश्चात आपके मन को धैर्य विवेक संग सही ढंग से नियंत्रण में रखना आवश्यक है। महात्मा गांधी के जीवन से यह सीखने योग्य है कि गलतियां करना मनुष्य का स्वाभाव है परंतु उससे सीख लेना बहुत ही आवश्यक है क्योकि आपका परिवार बहुत ही आशा के साथ आपका इंतजार करता है तथा आप अपने सकारात्मक विचारों एवं संकल्प के साथ जीवन की नई शुरूवात करते हैं। आज का यह दिवस एक संकल्प की ओर इंगित करता है। संकल्प यह है कि जो गलती हो गई है उसे सुधार कर सही दिशा में सकारात्मक कार्य की ओर अग्रसर होना है।
    माननीय तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नंदे ने अपने प्रेरक उद्धबोधन में निरूद्ध बंदियों को आचरण व व्यवहार में सुधार करने हुए प्रेरित करते हुए कहा कि जिससे वे समाज में पुनः सशक्त व आत्मनिर्भर बन सके तथा आगे के जीवन को अच्छा बनाने के संबंध सोच कर रखिये। मान लिजिए यहां पर हम अपनी गलती से आये है और प्रायश्चित करने के तुरंत बाद जब हम बाहर जायेंगें तो समाज हमको उसी रूप में स्वीकार कर लेगा। जैसे हम पहले थे । यहां रहते हुए ये मत सोचिए कि आज हम जिस अपराध में आए है आगंे उससे बड़ा अपराध करके आएगें। अपराध का यही त्याग कीजिए। गलती का प्रायश्चित किजिए और आगे बढ़िये।
    कु. डिंपल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिरण कोरबा ने महात्मा गांधी को सादगी त्याग व कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक बताते हुए कहा सत्य व अहिंसा के मार्ग में चल कर देश को स्वतंत्रता दिलानें में उन्होने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सहायक जेल अधीक्षक जिला जेल कोरबा अमितेश साहू ने बंदियों को अपराध न करने का संकल्प दिलाते हुए मुख्य धारा से जोड़ने हेतु प्रेरित किया। इसके साथ कुछ शिक्षित कैदियों ने प्राचीन काल की जेल यातनाओं मे हुए क्रमित सुधार न्यायालय के न्यायाधीशों के प्रेरणाओं से अपराध मुक्त जीवन जीने पर सह कैदियों को जोर दिया।
    इस अवसर पर श्रीमती सोनी तिवारी प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी के न्यायालय के प्रथम अतिरिक्त न्यायाधीश, कु. कुमुदिनी गर्ग प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी, कु. ग्रेसी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कु. त्रिप्ति अग्रवाल द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी, कु. प्रिया प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी के न्यायालय के द्वितीय अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी कोरबा, सहायक जेल अधीक्षक अमितेश साहू, विक्रम सिह राठौर असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस कॉसिल कोरबा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण, रमाकांत दुबे पैरालीगल वॉलिटियर व जेल के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

    03 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा गांधी चौक कोरबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया गया श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण
    Next Article (कोरबा) उप जेल कटघोरा में न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    Related Posts

    (कोरबा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बालिका गृह में मानसिक स्वच्छता का पढ़ाया पाठ

    10/03/2026

    (कोरबा) बालक गृह में विधिक जागरूकता शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    10/03/2026

    (कोरबा) उप जेल कटघोरा में न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    10/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/03/2026

    (कोरबा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बालिका गृह में मानसिक स्वच्छता का पढ़ाया पाठ

    कोरबा (मंथन) 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर बालिका गृह कोरबा में विधिक जागरूकता…

    (कोरबा) बालक गृह में विधिक जागरूकता शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    (कोरबा) उप जेल कटघोरा में न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    (कोरबा) ‘‘अपराधों से प्रयाश्चित, निराशा से संकल्प तक‘‘ जेल में न्यायाधीशों ने बताये जीवन बदलने के मंत्र

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.