Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बालिका गृह में मानसिक स्वच्छता का पढ़ाया पाठ

    (कोरबा) बालक गृह में विधिक जागरूकता शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    (कोरबा) उप जेल कटघोरा में न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) धन्वंतरि मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस निरस्त- कई औषधि विक्रेता को शो-कॉज नोटिस जारी
    कोरबा

    (कोरबा) धन्वंतरि मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस निरस्त- कई औषधि विक्रेता को शो-कॉज नोटिस जारी

    By Vinod Mittal10/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा ( मंथन) नियत्रंक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं जिला दंडाधिकारी के दिये गये निर्देश के परिपालन में माह सितंबर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन औषधि विभाग कोरबा के औषधि निरीक्षको के द्वारा कोरबा नगर निगम क्षेत्र, कटघोरा ब्लाक, दीपका एवं हरदीबाजार क्षेत्र स्थित मेडिकल स्टोर्स में औषधियों की गुणवत्ता, खरीदी बिक्री और बिना चिकित्सक पर्ची के नारकोटिक औषधियों के पूर्णतः प्रतिबंधित औषधियों के व्यापार पर नियंत्रण हेतु निरीक्षण की कार्यवाही की गई।
    औचक निरीक्षण की कार्यवाही में हरदीबाजार स्थित मेसर्स शर्मा मेडिकल स्टोर्स, मेसर्स मां संतोषी मेडिकल स्टोर्स, कटघोरा स्थित मेसर्स गोपाल मेडिकल स्टोर्स, मेसर्स महादेव एंजेसी, मेसर्स याका मेडिकल स्टोर्स कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मेसर्स आर.व्ही एंटरप्राइजेस, मेसर्स गरीमा मेडिकल स्टोर्स, मेसर्स अभिषेक मेडिकल, मेसर्स मेडीसीन कार्नर, मेसर्स महामाया मेडिकल स्टोर्स, मेसर्स सपना मेडीकल स्टोर्स एनटीपीसी हास्पीटल कैंपस, मेसर्स वर्षा केमिस्ट जेलगांव, मेसर्स साहू मेडिकोज दर्री, मेसर्स हनुमान मेडिकल स्टोर्स जेलगांव, मेसर्स सर्वमंगला मेडिकल जेलगांव एवं मेसर्स विभोर फार्मा पोंड़ी उपरोड़ा ब्लाक स्थित मेसर्स पीएम जन औषधि, करतला ब्लॉक स्थित मेसर्स पारस मेडिकल स्टोर्स, मेसर्स लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स में नारकोटिक दवा, शेड्युल एच, एच 1 एवं अन्य औषधि नियमावली के अनियमितताओं के संबंध में जांच की गयी।
    उक्त जांच के दौरान 05 मेडिकल स्टोर्स के संचालक के द्वारा औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख मौके पर प्रस्तुत करने मे असमर्थ रहे। उक्त दुकानों को कारण बताओ सूचना पत्र का नोटिस दिया जायेगा। संतोषप्रद जवाब नही पाये जाने पर विभाग द्वारा औषधि एवं प्रसाधन सामाग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत के अनुज्ञप्ति के निलंबन अथवा निरस्तीकरण कार्यवाही की जायेगी। उक्त कार्यवाही के दौरान औषधि निरीक्षक श्री सुनील सांडे, पोंड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र के विरेन्द्र भगत एवं कटघोरा क्षेत्र के औषधि निरीक्षक रिषी साहू औषधि विभाग की टीम उपस्थित थी। माह सितंबर में निरीक्षण के दौरान औषधि गुणवत्ता जांच हेतु मेसर्स मोदी फार्मा, दर्री रोड, पोंड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक स्थित मेसर्स आकाश मेडिकल स्टोर्स, दीपका क्षेत्र स्थित मेसर्स लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स प्रगति नगर से एंटीबायोटिक, पेनकिलर एवं विटामिन संबधित औषधि का प्रयोगशाला जांच हेतु नमूना संकलन किया गया।
    किये गये निरीक्षण के अनुसार, मेसर्स सोना मेडिकल स्टोर्स बतारी हरदी बाजार, मेसर्स साहू मेडिकोज दर्री, मेसर्स सपना मेडीकल स्टोर्स एनटीपीसी हास्पीटल कैंपस, मेसर्स वर्षा केमिस्ट जेलगांव, मेसर्स हनुमान मेडिकल स्टोर्स जेलगांव, को शेड्यल एच और अन्य दवाओ की खरीदी बिक्री से संबधित दस्तावेजों अनियमितताओं के कारण कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। एवं मेसर्स धनंवंतरी मेडिकल स्टोर्स, पुराना बस स्टैंड का औषधि अनुज्ञप्ति का निलंबन किया गया।
    ज्ञात हो कि औषधि नियम के अनुसार नशे के रूप दुरूपयोग होने वाली औषधियों को बिना चिकित्सक पर्ची के बिक्री किया जाना पूर्णरूपेण प्रतिबंधित है। जिले में संचालित मेंडिकल स्टोर्स में औषधियों की गुणवत्ता, खरीदी ब्रिकी, दस्तावेजो के सत्यापन एवं नशीली दवाओं के अवैध विक्रय में नियंत्रण हेतु सघन निरीक्षण प्रतिमाह किया जा रहा है।
    जिले के समस्त ब्लाकों के मेडिेकल स्टोर्स के आगामी समय में इसी प्रकार जिला प्रशासन के साथ, औषधि विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा सयुक्त रूप से चरणबद्व तरिकों से कार्यवाही की जावेगी। ताकि जनसाधरण केा गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित औषधियो उपलब्ध हो सके सभी मेडिकल संचालको को निर्देशित किया गया है कि दवाइयों की खरीदी बिक्री से संबधित समस्त दस्तावेजो को नियमानुसार संधारण करे और केवल मानक और प्रमाणित दवाओ की बिक्री करे साथ ही शेडृयूल एच, नार्काटिक दवाए और एमटीपी किट जैसी औषधियो का विक्रय केवल पंजीकृत चिकित्सक पर्ची पर ही करे।

    02 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) एसईसीएल-दीपका क्षेत्र में राजभाषा पखवाड़ा का समापन-प्रतियोगिताओं के विजेता हुए सम्मानित
    Next Article (कोरबा) साइबर चौपाल और रक्तदान शिविर आहूत

    Related Posts

    (कोरबा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बालिका गृह में मानसिक स्वच्छता का पढ़ाया पाठ

    10/03/2026

    (कोरबा) बालक गृह में विधिक जागरूकता शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    10/03/2026

    (कोरबा) उप जेल कटघोरा में न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    10/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/03/2026

    (कोरबा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बालिका गृह में मानसिक स्वच्छता का पढ़ाया पाठ

    कोरबा (मंथन) 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर बालिका गृह कोरबा में विधिक जागरूकता…

    (कोरबा) बालक गृह में विधिक जागरूकता शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    (कोरबा) उप जेल कटघोरा में न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    (कोरबा) ‘‘अपराधों से प्रयाश्चित, निराशा से संकल्प तक‘‘ जेल में न्यायाधीशों ने बताये जीवन बदलने के मंत्र

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.