कोरबा (मंथन) सामाजिक संस्था SROUT (Social Revival Group of Urban Rural and Tribal) के संस्थापक डिक्सन मसीह के पिता एवं एनटीपीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारी नेल्सन मसीह का गुरुवार को कोरबा के निजी अस्पताल में 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। पहले उनका उपचार रायपुर में चल रहा था।
श्री मसीह अपने पीछे दो पुत्रियों एवं एक पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों तथा श्रोत परिवार में शोक की लहर है। स्वर्गीय नेल्सन मसीह के अंतिम संस्कार आज दोपहर लगभग 3:00 मेनोनाइट चर्च मिशन रोड कोरबा के ग्रेव्यार्ड में संपन्न होगा।
श्रोत परिवार ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नेल्सन मसीह की स्मृतियां सदैव परिवार एवं उनके परिचितों के बीच जीवित रहेंगी। संस्था ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
02 अक्टूबर / मंथन मित्तल





