* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजन
कोरबा (मंथन) सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत भारतीय जानता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कोरबा द्वारा अनुभव भवन बालको में वृद्धजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया l जिसमे भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी जोगेश लांबा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमित टमकोरिया, मंडल अध्यक्ष दिलेंद्र यादव, एल्डरमैन मंदाकिनी त्रिपाठी, पूर्व एल्डरमैन रवींद्र सोन, पार्षद सत्येंद्र दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवानिवृत्त बालको वरिष्ठ जन मैत्री संघ के सदस्यों का सम्मान शाल श्रीफल से किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी जोगेश लांबा ने वृद्धजनों के सामाजिक पारिवारिक महत्व पर प्रकाश डाला और उनके प्रति कृतज्ञता जाहिर की। एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल ने कहा की वृद्धजनों के अनुभव का लाभ युवा और भावी पीढ़ी को मिलेगा, तब जाकर विकसित भारत, और सांस्कृतिक भारत का निर्माण संभव होगा। कार्यक्रम में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक अमित टमकोरिया ने वृद्धजनों के सम्मान में उन्हें कहा कि सेवा निवृत्ति के बाद राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता से विकसित समाज और विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगी।
कार्यक्रम में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के दया निधि प्रधान, संजय सारथी, रितेश सिंह, स्मिता सिंह, कुंज द्विवेदी, स्वप्निल झा, अविनाश सिंह एनजीओ प्रकोष्ठ से श्रीमती कविता सोनी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष पवन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
02 अक्टूबर / मंथन मित्तल





