Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) महाराणा प्रताप नगर में महिला के गले पर झपट्टा मार चेन लूटने की कोशिश नाकाम

    (कोरबा) भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में हुआ वृद्धजनों का शाल, श्रीफल से सम्मान

    (कोरबा) श्रोत एनजीओ के संस्थापक डिक्सन मसीह के पिता नेल्सन मसीह का निधन-आज दोपहर किया जाएगा अंतिम संस्कार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सिंचाई कॉलोनी अंतर्गत एक घर के आंगन से बाइक चोरी
    कोरबा

    (कोरबा) सिंचाई कॉलोनी अंतर्गत एक घर के आंगन से बाइक चोरी

    By Vinod Mittal10/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * साइकिल-चप्पल छोड़ गया नकाबपोश चोर
    * सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के रामपुर थाना क्षेत्र की सिंचाई कॉलोनी में एक नकाबपोश चोर घर के आंगन में खड़ी बाइक चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी हैं। हैरानी की बात यह रही कि बाइक चोरी करने वाला आरोपी अपनी साइकिल और चप्पल मौके पर ही छोड़ गया।
    जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग में मानचित्रकार के पद पर कार्यरत गिरधारी लाल खरिया सिंचाई कॉलोनी के क्वार्टर नंबर A1-3 में रहते हैं। उन्होंने रोज की तरह अपनी बाइक घर के आंगन में खड़ी की थी। रात लगभग 3:35 बजे एक नकाबपोश युवक घर के आंगन में पहुंचा और बाइक लेकर फरार हो गया। सुबह जब परिवार की नजर बाइक पर पड़ी तो वह गायब थी। इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई।
    सीसीटीवी फुटेज में एक युवक चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए दिखाई दे रहा है। वह घर के आंगन से बाइक निकालकर ले जाता नजर आ रहा है। चोरी के दौरान वह अपनी साइकिल और चप्पल घर के पास ही छोड़ गया और बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना रामपुर में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
    स्थानीय लोगों के मुताबिक सिंचाई कॉलोनी और रामपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पूर्व पार्षद पालू राम साहू ने बताया कि कुछ दिन पहले इसी कॉलोनी के एक सूने मकान में भी चोरी हुई थी। इसके अलावा क्षेत्र में बाइक और घरों में चोरी की अन्य घटनाएं भी हो चुकी हैं।
    बताया जा रहा हैं कि गणेश उत्सव के दौरान तीजा के दिन रामपुर जंगल बस्ती निवासी के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और जेवर ले गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मामले में भी अब तक उनका पता नहीं चल सका है।
    लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर कॉलोनीवासियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में नाराजगी है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और चोरी के मामलों में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मौके से मिले सामान के आधार पर आरोपी की पहचान और बाइक की तलाश में जुटी है।

    01 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कोल इंडिया बोनस पर 3 अक्टूबर को एपेक्स जेबीसीसीआई की बैठक-₹1.12 लाख भुगतान की उम्मीद
    Next Article (कोरबा) संजीव कटियार का बढ़ा कार्यकाल-चौथी बार मिला विस्तार

    Related Posts

    (कोरबा) महाराणा प्रताप नगर में महिला के गले पर झपट्टा मार चेन लूटने की कोशिश नाकाम

    10/02/2026

    (कोरबा) भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में हुआ वृद्धजनों का शाल, श्रीफल से सम्मान

    10/02/2026

    (कोरबा) श्रोत एनजीओ के संस्थापक डिक्सन मसीह के पिता नेल्सन मसीह का निधन-आज दोपहर किया जाएगा अंतिम संस्कार

    10/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/02/2026

    (कोरबा) महाराणा प्रताप नगर में महिला के गले पर झपट्टा मार चेन लूटने की कोशिश नाकाम

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल अंतर्गत महाराणा प्रताप नगर के मुख्य मार्ग पर चेन स्नेचिंग की…

    (कोरबा) भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में हुआ वृद्धजनों का शाल, श्रीफल से सम्मान

    (कोरबा) श्रोत एनजीओ के संस्थापक डिक्सन मसीह के पिता नेल्सन मसीह का निधन-आज दोपहर किया जाएगा अंतिम संस्कार

    (कोरबा) स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत किया गया श्रमदान

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.