कोरबा (मंथन) आरोप हैं की अपने घर में साथी के साथ बातचीत कर रहे अधिवक्ता पर पड़ोसी ने मारपीट कर हमला कर दिया। प्रार्थी ने बताया कि वह एडव्होकेट है और 24 सितंबर को रात लगभग 10.50 बजे अपने घर की परछी में दोस्त के साथ बैठे थे, और आपस में बातचीत कर रहे थे।
आरोप लगाते हुए बताया गया की इसी समय उसके घर के सामने रहने वाला पड़ोसी उसके घर के अंदर घुसकर इनके बातचीत को अपने ऊपर लेकर कि तुम लोग मेरे बारे में बात कर रहे हो, कहते हुये जान से मारने की धमकी देकर गाली-गलौज कर हाथ-मुक्का की और किसी वस्तु से बांये आंख के ऊपर मार दिया। अधिवक्ता के बांये आंख के ऊपर भौंह के पास चोट लगा व खून निकला।
रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में पड़ोसी के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 333, ३५१(३)-बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है। मानिकपुर चौकी पुलिस मामले में विवेचना कर रही है।
29 सितंबर / मंथन मित्तल





