Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोल इंडिया बोनस पर 3 अक्टूबर को एपेक्स जेबीसीसीआई की बैठक-₹1.12 लाख भुगतान की उम्मीद

    (कोरबा) गेवराबस्ती भूमि अधिग्रहण अंतर्गत 2913 प्रभावितों को मिलेगा 299.29 करोड़ मुआवजा ?…………..

    (कोरबा) भटकता हुआ पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन-किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अनिल अग्रवाल ने बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बर को सौंपी समूह की कमान
    कोरबा

    (कोरबा) अनिल अग्रवाल ने बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बर को सौंपी समूह की कमान

    By Vinod Mittal09/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * ओडिशा में ₹1 लाख करोड़ के निवेश का बड़ा ऐलान
    कोरबा (मंथन) देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों में से एक वेदांता ग्रुप में अब बड़ा नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि वे समूह की कमान अपनी बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बर को सौंप रहे हैं। करीब ₹6 लाख करोड़ के मार्केट कैप वाले इस विशाल बिजनेस साम्राज्य की बागडोर अब युवा नेतृत्व के हाथों में होगी।
    अनिल अग्रवाल ने यह घोषणा अपने ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए की। उन्होंने कहा कि वेदांता समूह अगले 200 वर्षों तक भारत के विकास में निरंतर योगदान देने की दीर्घकालिक रणनीति पर काम कर रहा है।
    * ओडिशा में बड़ा निवेश और 1000 बेड का आधुनिक चिकित्सालय
    भुवनेश्वर में अनिल अग्रवाल ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी से भी मुलाकात की। इस दौरान राज्य के औद्योगिक विकास और सामाजिक कल्याण को लेकर चर्चा हुई।
    * ₹1 लाख करोड़ का निवेश
    वेदांता ओडिशा में जल्द ही ₹1 लाख करोड़ की वृहद निवेश योजना पर कार्य शुरू करेगा।
    * अत्याधुनिक चिकित्सालय
    स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए राज्य में 1,000 बिस्तरों वाला अति-आधुनिक चिकित्सालय बनाया जाएगा।
    * कोर बिजनेस को समझने कोरबा और झारसुगुड़ा का दौरा
    समूह की कमान संभालने से पहले प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने अपने पति आकर्ष हेब्बर के साथ छत्तीसगढ़ के बालको (कोरबा) और ओडिशा के वेदांता एल्यूमिनियम (झारसुगुड़ा) प्लांट का विस्तृत दौरा किया। आकर्ष हेब्बर वर्तमान में वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड के वाइस चेयरमैन हैं।
    इस दौरे के दौरान प्रिया ने एल्यूमिनियम निर्माण, उत्पादन प्रक्रिया, संचालन और भविष्य की रणनीतियों को करीब से समझा। यह दौरा उनके लिए ग्रुप के कोर बिजनेस की बारीकियों को जानने का अहम जरिया बना। प्रिया अग्रवाल के पास कॉर्पोरेट संचालन से लेकर सामाजिक बदलावों की अहम जिम्मेदारी है।
    वे वर्तमान में हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन, वेदांता लिमिटेड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, ऑयल एवं गैस बिजनेस बाड़मेर (राजस्थान) स्थित केयर्न इंडिया के मुख्य कार्यक्षेत्र की देखरेख, ईएसजी एवं सामाजिक कार्य पर्यावरण, सामाजिक व गवर्नेंस ट्रांसफॉर्मेशन की अगुवाई कर रही हैं।
    * 14 साल का लंबा अनुभव और सामाजिक योगदान
    प्रिया अग्रवाल पिछले 14 वर्षों से वेदांता ग्रुप से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत केयर्न इंडिया के बोर्ड से की थी और धीरे-धीरे तेल, गैस से लेकर खनन और धातुओं के जटिल बिजनेस को गहराई से समझा। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के तहत उन्होंने ‘नंद घर’ पहल की शुरुआत की, जिसके जरिए देश भर के हजारों आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। वे जानवरों के संरक्षण और कल्याण के क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर कार्य कर रही हैं।

    29 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) केराकछार की संजू ने एशियन गेम्स में जीता स्वर्ण-सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने दी बधाई
    Next Article (कोरबा) स्वर्गीय जसराज जैन की प्रथम पुण्यतिथि पर अंतरजिला फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित

    Related Posts

    (कोरबा) कोल इंडिया बोनस पर 3 अक्टूबर को एपेक्स जेबीसीसीआई की बैठक-₹1.12 लाख भुगतान की उम्मीद

    09/29/2026

    (कोरबा) गेवराबस्ती भूमि अधिग्रहण अंतर्गत 2913 प्रभावितों को मिलेगा 299.29 करोड़ मुआवजा ?…………..

    09/29/2026

    (कोरबा) भटकता हुआ पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन-किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    09/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/29/2026

    (कोरबा) कोल इंडिया बोनस पर 3 अक्टूबर को एपेक्स जेबीसीसीआई की बैठक-₹1.12 लाख भुगतान की उम्मीद

    कोरबा (मंथन) कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के कर्मचारियों के वर्ष 2026 के बोनस यानी परफॉर्मेंस…

    (कोरबा) गेवराबस्ती भूमि अधिग्रहण अंतर्गत 2913 प्रभावितों को मिलेगा 299.29 करोड़ मुआवजा ?…………..

    (कोरबा) भटकता हुआ पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन-किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    (कोरबा) पारंपरिक कला और पुश्तैनरफ्तार मिली कुम्हारों के चाक को, तैयार हो रहे मिट्टी के दीये

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.