कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के पसान थाना अंतर्गत ग्राम लैंगा के पास ग्राम लोकहड़ा में एक महिला की पत्थर से सिर कुचली लाश मिलने की घटना से ग्राम में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान ग्राम लैंगा निवासी सुखमनिया एक्का के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका की पहचान कर पंचनामा बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रक्त रंजित पत्थर की जप्त कर लिया गया है। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अज्ञात हमलावर की तलाश में जुटी है और घटना से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है।
23 सितंबर / मंथन मित्तल





