कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का हालिया कोरबा अल्प प्रवास केवल शासकीय दौरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके गहरे सांगठनिक और राजनैतिक मायने भी देखने को मिले। अपने व्यस्त दौरों के बीच समय निकालकर उपमुख्यमंत्री नगर पालिक निगम कोरबा के एमआईसी (एमआईसी) सदस्य और वरिष्ठ कद्दावर भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल के निज निवास पहुँचे।
जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री अरुण साव का यह दौरा इसलिए बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने हितानंद अग्रवाल के गृह निवास पर उनके परिजनों के साथ अनौपचारिक बैठक कर दोपहर का भोजन भी किया।
इस अल्प प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, दिव्यानंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहें।
22 सितंबर / मंथन मित्तल





