Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जिले की पांच कोल ब्लॉक कमर्शियल माइनिंग नीलामी सूची में शामिल
    कोरबा

    (कोरबा) जिले की पांच कोल ब्लॉक कमर्शियल माइनिंग नीलामी सूची में शामिल

    By Vinod Mittal09/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कोल इंडिया की डब्ल्यूसीएल -एनसीएल ने भी दिखाई रुचि
    कोरबा (मंथन) कोयला खनन क्षेत्र में वर्ष 2020 से निजी कंपनियों के प्रवेश के बाद अब कोल इंडिया की सहयोगी कंपनियां भी कमर्शियल माइनिंग के लिए कोल ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा ले रही हैं। कोरबा जिले के कोल ब्लॉक आवंटन में निजी कंपनियों के साथ कोल इंडिया की सहयोगी कंपनियों पर भी समान शर्तें लागू हैं। इसी क्रम में कोल इंडिया की वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) और नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने कमर्शियल माइनिंग के तहत कोल ब्लॉक हासिल करने के लिए नीलामी प्रक्रिया में भाग लिया है।
    कमर्शियल माइनिंग व्यवस्था लागू होने से पहले बिजली, सीमेंट, स्टील और एल्युमिनियम जैसे क्षेत्रों में काम करने वाली निजी कंपनियां मुख्य रूप से अपने कैप्टिव उपयोग के लिए आवंटित कोल ब्लॉक से कोयला निकाल सकती थीं। अन्य उपयोग के लिए उन्हें कोल इंडिया की कंपनियों से कोयला खरीदना पड़ता था। वर्ष 2020 में कमर्शियल कोल माइनिंग शुरू होने के बाद निजी कंपनियों को आवंटित कोल ब्लॉक से कोयला निकालने के साथ उसकी बिक्री का भी अधिकार मिला।
    हाल ही में कमर्शियल कोल माइनिंग के 16वें दौर की नीलामी के लिए 25 कोल खदानों की सूची जारी की गई है। इनमें छत्तीसगढ़ की पांच खदानें शामिल हैं। कोरबा जिले में करीब एक वर्ष पहले चिन्हित विजय सेंट्रल कोल ब्लॉक का आवंटन रूंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड को किया जा चुका है। यह कोल ब्लॉक कमर्शियल माइनिंग के तहत संचालित किया जाएगा।
    कोरबा जिले के पांच अन्य कोल ब्लॉक भी नीलामी के लिए सूचीबद्ध किए गए हैं। इनमें करतला विकासखंड के करतला साउथ, कलगामार और मदवानी तथा कोरबा क्षेत्र के बताती, कोलगा वेस्ट और तौलीपाली कोल ब्लॉक शामिल हैं। नीलामी प्रक्रिया में सफल बोलीदाता को कंपोजिट लाइसेंस मिलने के बाद संबंधित क्षेत्र में सर्वेक्षण और खनन गतिविधियां संचालित करने का अधिकार मिलेगा।
    इस बीच एसईसीएल ने फिलहाल कमर्शियल माइनिंग के लिए कोल ब्लॉक की नीलामी में रुचि नहीं दिखाई है। एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सनीष चंद्र ने बताया कि एसईसीएल की खुली खदानों में पर्याप्त कोयला भंडार उपलब्ध है। यही वजह है कि कंपनी ने अब तक कोल ब्लॉक की नीलामी में हिस्सा लेने में रुचि नहीं दिखाई है। हालांकि, कोल इंडिया की अन्य सहयोगी कंपनियों ने कमर्शियल माइनिंग के लिए कोल ब्लॉक हासिल करने की नीलामी प्रक्रिया में भाग लिया है।

    22 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मुकुटधर साहित्य समिति कोरबा में हिन्दी दिवस पर केन्द्रित काव्य गोष्ठी आहूत
    Next Article (कोरबा) अल्प प्रवास पर आए उपमुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास-गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    Related Posts

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    09/22/2026

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    09/22/2026

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    09/22/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/22/2026

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    * गुजराती समाज की नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण * कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन,जिला…

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    (कोरबा) रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा लगाया जाएगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.