Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) झरने में नहाने निकले ग्रामीण का मिला शव-डूबने की आशंका

    (कोरबा) जनपद पंचायत करतला जगमगाया 5,100 दीपों से

    (कोरबा) जनपद पंचायत जगमगाया 15,000 दीपों से

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस का विश्वकर्मा जयंती पर हुआ लोकार्पण
    कोरबा

    (कोरबा) मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस का विश्वकर्मा जयंती पर हुआ लोकार्पण

    By Vinod Mittal09/18/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव तथा द्विजोत्तम नमन पाण्डेय के दिव्य मंत्रोच्चार से हुआ लोकार्पण
    * विश्व निर्माता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर परिसर हुआ भक्तिमय
    * क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने किया भोग-प्रसाद ग्रहण
    कोरबा (मंथन) 17 सितंबर भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती पर कनबेरी क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात दी गई। क्षेत्र के लोगों को रोजगार से जोड़ने की शुभ नियत से मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस का लोकार्पण शुभ मुर्हूत में किया गया। कहा जाता है कि जब आसमान से बारिश होती है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है।
    दोपहर 12.00 बजे हल्की बारिश के बीच वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव और माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा के प्रबंधक एवं राजपुरोहित द्विजोत्तम नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) के शुभ कदम परिसर में पड़े और वे सीधा सर्वमंगला एश ब्रिक्स प्लांट के पास पहुंचे और फीता काटकर तथा दिव्य मंत्रोच्चार के साथ मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस का लोकार्पण किया।
    शुभ मुहूर्त में मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस कनबेरी का लोकार्पण के साथ क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार सृजन का द्वार खुल गया। प्रारंभ में यहां क्षेत्र के 32 लोगों से अधिक लोगों को नियोजित किया गया है और सर्वमंगला ब्रिक्स के विस्तार के साथ क्षेत्र के और अधिक लोगों को रोजगार के लिए नियोजित किया जाएगा। ग्रामीण यहां सर्वमंगला एश ब्रिक्स प्लांट खुलने से काफी प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि सर्वमंगला एश ब्रिक्स प्लांट खुलने से क्षेत्र की तरक्की भी होगी।
    सर्वमंगला इंटरप्राईजेस कनबेरी के लोकार्पण के साथ कोरबा सहित आसपास के जिलों को गुणवत्ता परक एश ब्रिक्स की आपूर्ति संभव हो सकेगी। मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस के डायरेक्टर ने बताया कि सर्वमंगला एश ब्रिक्स प्लांट में अत्याधुनिक मशीन लगी है, जो प्रति घंटे पांच हजार गुणवत्तायुक्त एश ब्रिक्स का उत्पादन करेगी, साथ 32 कर्मचारियों के सहयोग से जिले को गुणवत्तायुक्त राखड़ ईंट की आपूर्ति की जाएगी।
    आदि निर्माता भगवान विश्वकर्मा की परिसर में धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव, माँ सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय, लब्ध प्रतिष्ठित समाज सेवी एमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल, डायरेक्टर करूणेश कुमार तिवारी, प्राचार्य श्रीमती शोमा सोनी सहित कई उद्योगपति तथा क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। सभी ने भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि की कामना की।
    भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती को परिसर में धूमधाम से मनाया गया और आदि निर्माता की पूजा-अर्चना करने के साथ मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस कनबेरी का लोकार्पण किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और कार्यक्रम के अंत में यहां उपस्थित सैकड़ों लोगों ने स्वादिष्ट भोग-प्रसाद ग्रहण कर तृप्त हुए। कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर ने सभी का आभार जताया।

    18 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा संकल्प रथ रवाना
    Next Article (कोरबा) आयोजित शिविर में 113 दिव्यांगजनों की हुई जांच-17 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित

    Related Posts

    (कोरबा) झरने में नहाने निकले ग्रामीण का मिला शव-डूबने की आशंका

    09/18/2026

    (कोरबा) जनपद पंचायत करतला जगमगाया 5,100 दीपों से

    09/18/2026

    (कोरबा) जनपद पंचायत जगमगाया 15,000 दीपों से

    09/18/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/18/2026

    (कोरबा) झरने में नहाने निकले ग्रामीण का मिला शव-डूबने की आशंका

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चराईझुन में झरने के पास…

    (कोरबा) जनपद पंचायत करतला जगमगाया 5,100 दीपों से

    (कोरबा) जनपद पंचायत जगमगाया 15,000 दीपों से

    (कोरबा) ग्राम ईरफ में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.