कोरबा (मंथन) कोरबा जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्री संतोष शर्मा के उच्च न्यायालय, बिलासपुर में न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत होने के बाद कोरबा में रिक्त हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद की जिम्मेदारी परिवार न्यायाधीश माननीया श्रीमती नीता यादव को सौंपी गई है।
मुख्य न्यायाधीश श्री के.आर. महापात्र के आदेश के तहत माननीया श्रीमती नीता यादव को कोरबा में ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर नवीन दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने अपने नए पद का प्रभार ग्रहण कर लिया है। श्रीमती यादव के पदभार ग्रहण करने के साथ ही कोरबा जिला न्यायालय में न्यायिक प्रशासन की जिम्मेदारी उन्हें प्राप्त हो गई है।
13 सितंबर / मंथन मित्तल





