कोरबा (मंथन) जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह की पहल से पाली-तानाखार क्षेत्र के लोगों को एंबुलेंस सेवा की सुविधा मिली है। भाजपा कार्यालय से एंबुलेंस को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल व महापौर संजूदेवी राजपूत सहित पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने रवाना किया।
इस सेवाभावी पहल से ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच मजबूत होगी। क्योंकि आपात स्थिति में ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवाओं की मदद में लाभकारी होगी। यह सेवा गंभीर मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों, गर्भवती महिलाओं, अस्पताल तक तत्काल पहुंच की जरूरत वाले मरीजों के लिए उपयोगी रहेगी।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, संभाग संगठन प्रमाण प्रभारी रामू रोहरा, अभिषेक शुक्ला अनिल केसरवानी, डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा सहित अन्य उपस्थित रहे।
12 सितंबर / मंथन मित्तल





