Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) रामगोपाल करियारे बने कटघोरा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-नीतीश ठाकुर का हुआ बेमेतरा तबादला

    (कोरबा) 86 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को प्रदान किया गया राज्यपाल पुरस्कार

    (कोरबा) हरदीबाजार क्षेत्र के तहसीलदार को कार्यमुक्त करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के तहत ‘विकसित भारत चैलेंज’ क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ
    कोरबा

    (कोरबा) विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के तहत ‘विकसित भारत चैलेंज’ क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ

    By Vinod Mittal09/11/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 15 से 29 वर्ष के युवा ‘मेरा युवा भारत’ पोर्टल पर ले सकते हैं भाग
    * जिले से 17,357 युवाओं की भागीदारी का रखा गया है लक्ष्य
    * चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय युवा दिवस पर नई दिल्ली स्थित ‘भारत मंडपम’ में शीर्ष नेतृत्व के समक्ष व्यक्त करेंगे अपने विचार
    कोरबा (मंथन) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ पहल के अंतर्गत ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ संवाद स्थापित कर सकें और विकसित भारत के निर्माण में अपने विचारों एवं दृष्टिकोण को साझा कर सकें।
    इस संबंध में कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में माय भारत युवा कार्यक्रम के जिला युवा अधिकारी सुश्री ईशा गौतम ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के अंतर्गत कुल 6 अलग-अलग ट्रैक शामिल हैं, जिनमें से एक प्रमुख ट्रैक ‘विकसित भारत चैलेंज’ है। यह प्रतियोगिता कुल 5 चरणों में आयोजित की जा रही है।
    प्रतियोगिता के प्रमुख चरण व प्रक्रिया में पहला चरण (क्विज प्रतियोगिता) है, इस चरण में जागरूकता फैलाने और युवाओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। 15 से 29 वर्ष के युवा इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। युवाओं को mybharat.gov.in पोर्टल पर लॉगिन या पंजीकरण करना होगा। पोर्टल पर लॉगिन करते ही युवाओं को क्विज में भाग लेने का विकल्प मिलेगा। क्विज में कुल 20 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए लगभग 10 मिनट का समय मिलेगा। क्विज के माध्यम से ऑनलाइन चयनित अभ्यर्थियों को MY Bharat पोर्टल पर डिजिटल फॉर्मेट में निबंध प्रस्तुत करना होगा।
    छत्तीसगढ़ के लिए निबंध का प्रमुख विषय “Tribal Communities & Inclusive Development” (जनजातीय समुदाय एवं समावेशी विकास) रखा गया है। तीसरा चरण जिला स्तरीय प्रस्तुतिकरण में निबंध लेखन के आधार पर जिला स्तर पर 50 युवाओं का चयन किया जाएगा। जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में यह चयनित 50 युवा अपने निबंध के विषय पर प्रस्तुति देंगे।
    जिला स्तर के बाद नवंबर-दिसंबर माह में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 45 युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित युवा 12 जनवरी (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के मुख्य कार्यक्रम में भाग लेंगे और देश के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपनी प्रस्तुति देंगे।
    जिला युवा अधिकारी ने जानकारी दी कि कोरबा जिले से 17,357 युवाओं को इस क्विज प्रतियोगिता में शामिल कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूर्व, MY Bharat पोर्टल पर पंजीयन के निर्धारित 56,000 के लक्ष्य के मुकाबले जिले में 49,000 से अधिक युवा सफलतापूर्वक पंजीकृत हो चुके हैं। युवाओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में mybharat.gov.in पोर्टल पर जाकर इस क्विज में भाग लें और देश के विकास में अपनी सहभागिता दर्ज करें।

    11 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) हरदीबाजार चिकित्सालय स्थानांतरण के विरोध में ग्रामीणों का भड़का आक्रोश
    Next Article (कोरबा) सीईआईआर पोर्टल की मदद से विभिन्न राज्यों और जिलों से बरामद किए मोबाइल

    Related Posts

    (कोरबा) रामगोपाल करियारे बने कटघोरा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-नीतीश ठाकुर का हुआ बेमेतरा तबादला

    10/31/2026

    (कोरबा) 86 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को प्रदान किया गया राज्यपाल पुरस्कार

    10/31/2026

    (कोरबा) हरदीबाजार क्षेत्र के तहसीलदार को कार्यमुक्त करने की मांग

    10/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/31/2026

    (कोरबा) रामगोपाल करियारे बने कटघोरा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-नीतीश ठाकुर का हुआ बेमेतरा तबादला

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 30 अक्टूबर को राज्य पुलिस सेवा…

    (कोरबा) 86 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को प्रदान किया गया राज्यपाल पुरस्कार

    (कोरबा) हरदीबाजार क्षेत्र के तहसीलदार को कार्यमुक्त करने की मांग

    (कोरबा) महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026 के लिए बाबूलाल अग्रवाल हुए चयनित

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.