कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के ग्राम नकटीखार में ग्रामीणों ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। जिला प्रशासन की ओर से मांगों पर कार्यवाही न करने का आरोप लगा नाराज ग्रामीण बैनर-पोस्टर लेकर सड़क पर बैठ गए।
जानकारी के अनुसार आसपास के कई ग्रामो के ग्रामीणों के प्रदर्शन में शामिल होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिला प्रशासन के आश्वासन और समझाइश के 2 घंटे के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम हुआ समाप्त किया। ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले ही अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। इसी नाराजगी के चलते जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 20 कोरबा मोनिका अरविंद भगत के नेतृत्व में चक्काजाम शुरू किया गया।
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार और एसडीएम भी मौके पर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर चक्काजाम खत्म कराया।
09 सितंबर / मंथन मित्तल





