Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला संबल, गिरिजा देवी के जीवन में आई खुशहाली
    कोरबा

    (कोरबा) महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला संबल, गिरिजा देवी के जीवन में आई खुशहाली

    By Vinod Mittal09/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) जब घर की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने हाथ में कुछ राशि हो, तो मन में एक अलग ही आत्मविश्वास आता है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि मेरे लिए इसी आत्मविश्वास और सहारे का माध्यम बनी है।
    कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पोड़ी की रहने वाली श्रीमती गिरिजा देवी महतारी वंदन योजना का लाभ लेकर अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर रही हैं। योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने उनके घरेलू जीवन को आसान बनाया है और बच्चों की देखभाल एवं पोषण में भी मददगार साबित हो रही है।
    लाभार्थी गिरिजा देवी बताती हैं की “महतारी वंदन योजना की राशि हर महीने मेरे खाते में आती है। अब 31वीं किश्त की राशि भी मेरे खाते में आ गई है। यह राशि मेरे लिए बहुत उपयोगी है। इससे मैं घर की जरूरी चीजें खरीदती हूं और बच्चों के पोषण एवं उनकी जरूरतों पर भी खर्च करती हूं। पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परिवार पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब अपने पास कुछ राशि होने से मैं खुद परिवार की जरूरतों में सहयोग कर पाती हूं।”
    वह आगे कहती हैं की “मुझे खुशी है कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ऐसी योजना चला रही है। मुख्यमंत्री की इस कल्याणकारी योजना से हम जैसी महिलाओं को अपने परिवार के लिए कुछ करने का अवसर और आत्मविश्वास मिला है। नियमित रूप से मिलने वाली राशि हमारे लिए एक बड़ा संबल है। इससे मैं घर-परिवार की जिम्मेदारियों को पहले से बेहतर तरीके से निभा पा रही हूं और धीरे-धीरे आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रही हूं।”
    श्रीमती गिरिजा देवी के लिए महतारी वंदन योजना की हर किश्त केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने का भरोसा और अपने पैरों पर खड़े होने का आत्मविश्वास बन रही है।

    08 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कच्चे घर से पक्के आशियाने तक, ललिता रजक की बदली जिंदगी
    Next Article (कोरबा) कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों ने रखीं अपनी समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही के निर्देश

    Related Posts

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    7-8 किमी दूर पीएचसी पर ग्रामीणों को भरोसा नहीं * 60 किमी दूर ले गए…

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    (कोरबा) भादी अमावस्या के अवसर पर आस्था स्थल सप्तदेव मंदिर में राणीसती का हुआ भव्य मंगलपाठ

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.