Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) लगभग 10 लाख का कबाड़ लोड वाहन पकड़ी

    (कोरबा) एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार दे रहे बालको के इंजीनियर

    (कोरबा) चिकित्सालय से निकली नवप्रसूता का पेड़ से लटका मिला शव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट
    कोरबा

    (कोरबा) जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट

    By Vinod Mittal09/04/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 200 आदतन अपराधियों और निगरानी बदमाशों को दी कड़ी समझाइश
    * पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी करीब 50 लोगों को बुलाकर दी गई चेतावनी
    * त्यौहार की आड़ में हुड़दंग या अपराधकरने पर होगी सख्त कार्यवाही
    कोरबा (मंथन) आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कोरबा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान शुरू किया है। जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस ने आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों तथा पूर्व में त्यौहारों के दौरान विवाद, हुड़दंग अथवा आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे लोगों को थाना एवं चौकी बुलाकर कड़ी समझाइश दी। पुलिस ने साफ कर दिया है कि त्योहार की आड़ में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
    पुलिस के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य आगामी धार्मिक पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, विवाद, हुड़दंग अथवा शांति भंग की स्थिति को रोकना है। इसी उद्देश्य से जिले के प्रत्येक थाना एवं चौकी क्षेत्र में ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई, जो पूर्व में आपराधिक गतिविधियों, विवाद या उपद्रव में शामिल रहे हैं। संबंधित व्यक्तियों को थाना एवं चौकी बुलाकर उनके वर्तमान गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली गई और भविष्य में किसी भी प्रकार की कानून विरोधी गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।
    * जिलेभर में करीब 200 लोगों को दी गई समझाइश
    विशेष अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगभग 200 व्यक्तियों को बुलाकर समझाइश दी गई। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में करीब 50 व्यक्तियों को उपस्थित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने स्वयं कड़ी एवं स्पष्ट चेतावनी दी।
    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने उपस्थित लोगों को निर्देशित किया कि आगामी पर्वों के दौरान कानून का पालन करते हुए शांति बनाए रखें। किसी भी प्रकार के विवाद, हुड़दंग, आपराधिक गतिविधि अथवा शांति भंग करने वाले कृत्य से पूरी तरह दूर रहें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा माहौल खराब करने, विवाद उत्पन्न करने अथवा अपराध करने का प्रयास किया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
    * असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
    जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी पर्व को देखते हुए कोरबा पुलिस ने असामाजिक तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने की तैयारी की है। थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका होने पर समय रहते आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
    पुलिस की नजर विशेष रूप से उन लोगों पर रहेगी, जिनका पूर्व में विवाद, मारपीट, हुड़दंग अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंध रहा है। पुलिस का प्रयास है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो और श्रद्धालु बिना किसी भय के पर्व मना सकें।
    * शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस की अपील
    कोरबा पुलिस ने जिले के नागरिकों से जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी पर्व को शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध, विवादित अथवा अप्रिय गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को देने कहा है। कोरबा पुलिस का कहना है कि धार्मिक पर्व जिले की सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक हैं। ऐसे में सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे उत्सव के दौरान अनुशासन बनाए रखें और किसी भी ऐसी गतिविधि से बचें, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो। कोरबा पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पर्व मनाने की पूरी आजादी है, लेकिन कानून हाथ में लेने या शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    04 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बहू एवं उसके माता-पिता गिरफ्तार-तीनों जेल दाखिल
    Next Article (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ का परिवहन करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    (कोरबा) लगभग 10 लाख का कबाड़ लोड वाहन पकड़ी

    09/15/2026

    (कोरबा) एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार दे रहे बालको के इंजीनियर

    09/15/2026

    (कोरबा) चिकित्सालय से निकली नवप्रसूता का पेड़ से लटका मिला शव

    09/15/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/15/2026

    (कोरबा) लगभग 10 लाख का कबाड़ लोड वाहन पकड़ी

    * इनपुट मिलते ही सीएसईबी पुलिस ने दबोचा कोरबा (मंथन) कोरबा पुलिस ने इनपुट के…

    (कोरबा) एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार दे रहे बालको के इंजीनियर

    (कोरबा) चिकित्सालय से निकली नवप्रसूता का पेड़ से लटका मिला शव

    (कोरबा) सूने घर का ताला तोड़कर जेवर और नकद ले गए चोर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.