* यादव समाज की मांग पर की गई घोषणा
कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार सर्व यादव समाज के आग्रह को स्वीकार कर सरकार ने आबकारी विभाग के जरिए जन्माष्टमी को मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री केंद्र बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की थी कि भगवान श्री कृष्ण के प्रकाट्य दिवस के दिन प्रदेश में मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री केंद्र बंद रखा जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आबकारी विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ की सभी देसी/विदेशी मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री केंद्र को बंद रखने का आदेश दिया है। प्रदेश सरकार द्वारा सर्व यादव समाज की मांग पर मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री केंद्र बंद करने के निर्णय का रमेश यदु ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है।
03 सितंबर / मंथन मित्तल





