Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) नगर निगम की प्रॉपर्टी अब होंगी ऑनलाइन नीलाम-एमआईसी के अधिकार भी बढ़े
    कोरबा

    (कोरबा) नगर निगम की प्रॉपर्टी अब होंगी ऑनलाइन नीलाम-एमआईसी के अधिकार भी बढ़े

    By Vinod Mittal09/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) नगर पालिक निगम की संपत्तियों की नीलामी अब ऑनलाइन की जाएगी। नए व्यवस्थापन नियम-2026 लागू होने के बाद नगर निगम को संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया में अधिक अधिकार मिल गए हैं। नए नियम के तहत मेयर-इन-काउंसिल (एमआईसी) को 7.5 करोड़ से 15 करोड़ रुपए तक की प्रॉपर्टी की नीलामी को मंजूरी देने का अधिकार होगा। इससे अधिक कीमत की संपत्ति के लिए संचालक नगरीय प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।
    जानकारी के अनुसार नए नियमों के तहत नगर निगम ने अपनी संपत्तियों की नीलामी की तैयारी शुरू कर दी है। पहले भवन और जमीन का मैनुअल टेंडर लिया जाता था। इसके बाद एमआईसी तीन करोड़ रुपए तक की संपत्ति की मंजूरी देती थी, जबकि इससे अधिक कीमत की संपत्ति के लिए शासन के प्रतिनिधि कलेक्टर से अनुमति लेना पड़ता था। इस प्रक्रिया में काफी समय लगता था।
    नई व्यवस्था से नीलामी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज होने की उम्मीद है। निगम की संपत्तियों के लिए ई-नीलामी, ई-ऑक्शन तथा प्रीमियम दर या किराए पर देने जैसी व्यवस्था अपनाई जा सकेगी। निगम की आय बढ़ाने के लिए यह व्यवस्था महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
    नगर निगम वर्तमान में कॉलोनियों की जमीन और दुकानों का भी उपयोग कर रहा है। कॉलोनियों की जमीन और दुकानों को 30 साल की लीज पर आवंटित किया जाता है तथा दुकानों से किराया भी वसूला जाता है। नए नियमों के तहत पुराने व्यवसायियों के व्यवस्थापन का भी प्रावधान किया गया है। हालांकि इसके लिए व्यवसाय का पात्र होना और निगम के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। किराया बकाया रखने या नियमों का उल्लंघन करने वालों को प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है।

    01 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कांग्रेस पार्टी ने पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार पर किया जोरदार हमला
    Next Article (कोरबा) दो लोगों की अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पानी में मिली लाश-जांच जारी

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.