* कैबिनेट मंत्री एवं महापौर ने इन सभी सामुदायिक भवनों को किया जनसेवा में समर्पित
कोरबा (मंथन) कोरबा नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोनांतर्गत 07 नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का लोकार्पण एक ही दिन पृथक-पृथक वार्डो में किया गया।
प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजदूेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान इन सभी सामदुायिक भवनों को उनके द्वारा जनसेवा में समर्पित किया गया। इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्य, पार्षदगण, एल्डरमेनगण विशिष्ट रूप से उपस्थित थे।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा दर्री जोनांतर्गत वार्ड क्र. 55 सलिहाभांठा में 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण पूर्ण कराया गया है। इसी प्रकार वार्ड क्र. 55 के ही नागिनभांठा बस्ती में उप स्वास्थ्य केन्द्र के समीप पटेल समाज हेतु 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण भी किया गया है, दर्री जोन के अंतर्गत ही वार्ड क्र. 54 जमनीपाली हाउसिंग बोर्ड कालोनी में 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है, वहीं वार्ड क्र. 54 के ही गोपालपुर स्थित माता चौरा के पास 10 लाख रूपये की लागत से अहातायुक्त सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है। इसी प्रकार वार्ड क्र. 58 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर साडा शिव मंदिर के समीप 15 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्मित हुआ है, वहीं वार्ड क्र. 59 दर्रीखार क्र. 01 कन्या शाला के समीप 25 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है। दर्री जोन के अंतर्गत ही वार्ड क्र. 60 प्रगतिनगर लेबर कालोनी दर्री में 10 लाख रूपये की लागत से उडिया समाज के लिये सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है, आज इन वार्डो में पृथक-पृथक आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के हाथों इन सभी सामुदायिक भवनों को जनता की सेवा में समर्पित किया गया। इस मौके पर समाज के लोगों के द्वारा सामुदायिक भवनों की सौगात प्राप्त होने पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रमों के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, मेयर इन काउंसिल सदस्य अजय कुमार चन्द्रा, सरोज शांडिल्य, फिरतराम साहू, पार्षद किशनलाल केंवट, मुकुंद सिंह कंवर, सुखविंदर कौर, जनकसिंह राजपूत, कल्याणी बाई यादव, प्रीतिदिनेश शर्मा, एल्डरमेन ईश्वर साहू, मनोज अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष मनोज लहरे, नरेन्द्र पाटनवार, नारायण सिंह ठाकुर, तुलसी ठाकुर, अनिल यादव, मनोज राजपूत, अंजय अग्रवाल, अनिल गिरी, दिलेश्वर पटेल, बोधराम पटेल, दीपक अग्रवाल, जोन कमिश्नर लीलाधर पटेल, यशवंत जोगी, रितेश सिंह, समारू यादव, किशोर साहू, भुनेश्वर तिवारी, रामू पटेल, अर्जुन पटेल आदि के साथ काफी संख्या में वार्डो के नागरिकगण उपस्थित थे।
01 सितंबर / मंथन मित्तल





