Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बी.टी. सड़कों की निविदा आदि की कार्यवाही त्वरित रूप से पूर्ण करायें ताकि सड़क डामरीकरण के कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके -आयुक्त आशुतोष पाण्डेय
    कोरबा

    (कोरबा) बी.टी. सड़कों की निविदा आदि की कार्यवाही त्वरित रूप से पूर्ण करायें ताकि सड़क डामरीकरण के कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके -आयुक्त आशुतोष पाण्डेय

    By Vinod Mittal08/31/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * आयुक्त ने निगम अधिकारियों की बैठक लेकर की निगम के विविध कार्यो की बिन्दुवार समीक्षा
    कोरबा (मंथन) नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा है कि निगम क्षेत्र की बी.टी. सड़कों, मुख्य मार्गो, संपर्क सड़कों के डामरीकरण, सुदृढ़ीकरण आदि के कार्यो की निविदा प्रक्रिया में तेजी लाकर कार्यवाही पूर्ण कर लें, ताकि जैसे ही बरसात खत्म हो वैसे ही शीघ्र सड़कों के डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य प्रारंभ करायें जा सके। उन्होने कहा कि निगम क्षेत्र के जल भराव एरिया में जलभराव की समस्या दूर करने, स्ट्रॉग वाटर ड्रेन के निर्माण के प्रस्ताव तैयार करायें तथा इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करायें।
    आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर निगम के विविध कार्यो की बिन्दुवार समीक्षा की, इस दौरान उन्होने जलभराव एरिया पर कार्यवाही, बी.टी. सड़कों के निविदा आदि की कार्यवाही, निर्माण कार्यो की स्थिति, स्कूल, आंगनबाड़ी भवनों में अतिरिक्त कक्षों, शौचालयों के निर्माण, सीवरेज सिस्टम, जी.आई.एस. सर्वे, विभिन्न निर्माण व विकास कार्या की प्राक्कलन की स्थिति, आवारा पशुओं पर नियंत्रण, समयसीमा के प्रकरणों, जलप्रदाय, सड़क रोशनी, साफ-सफाई व राजस्व वसूली सहित निगम के अन्य कार्यो व विषयों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
    * जलभराव समस्या दूर करने स्ट्रॉग वाटर ड्रेन के प्रस्ताव करें तैयार
    आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि वर्तमान में हुई भारी बारिश के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई, निगम क्षेत्र के सभी चिन्हाकित जलभराव एरिया में स्ट्रॉग वाटर ड्रेन का निर्माण किया जाना आवश्यक है, ताकि जलभराव की इस समस्या का स्थाई निदान किया जा सके, अतः सभी जलभराव क्षेत्रों में स्ट्रॉग वाटर ड्रेन निर्माण के प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करें।
    * स्कूल व आंगनबाड़ी में किचन शेड, शौचालय निर्माण कार्यो को शीघ्र पूर्ण करायें
    आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि जिला खनिज न्यास मद से निगम क्षेत्र में स्थित विभिन्न स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में किचन शेड, शौचालय आदि के निर्माण कराये जा रहे हैं, इन सभी निर्माण कार्यो को 01 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करायें, यदि संबंधित निर्माण एजेंसी द्वारा कार्यो में लापरवाही प्रदर्शित करते हुये उक्त समयसीमा में कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है तो संबंधित एजेंसी को ब्लेक लिस्ट किये जाने की कार्यवाही करें।
    * लापरवाह निर्माण एजेंसियों पर करें कार्यवाही
    आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के विकास व निर्माण कार्यो की कार्यप्रगति की समीक्षा कर उन्होने जिला खनिज न्यास मद, अधोसंरचना, निगम मद, वित्त आयोग मद, प्रभारी मंत्री मद, विधायक मद, सांसद मद, महापौर मद, पार्षद मद सहित विविध मदों के अंतर्गत स्वीकृत, प्रस्तावित व प्रगतिरत कार्यो की कार्यप्रगति की विस्तार से जोनवार समीक्षा की तथा कार्यो में तेजी लाने, निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता पर नजर रखने तथा समयसीमा में कार्यो को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होने अधिकारियों से कहा कि जिन निर्माण एजेंसियों द्वारा तय समय में निर्माण कार्यो को पूरा नहीं किया जाता, ऐसी लापरवाह निर्माण एजेंसियों पर कार्यवाही करें।
    * टी.एल. प्रकरणों का समयसीमा में हो निराकरण
    समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने कलेक्टर टी.एल., निगम टी.एल., जनचौपाल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, पी.एम.ओ. पोर्टल आदि में प्राप्त शिकायतों व प्रकरणों के साथ-साथ जनशिकायत व जनसमस्या से जुड़े प्रकरणों के निराकरण की वर्तमान स्थिति की बिन्दुवार समीक्षा की। आयुक्त श्री पाण्डेय ने प्रकरणों की बिन्दुवार व प्रकरणवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए, यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि समयसीमा के प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही व उदासीनता न बरती जाए।
    * प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा
    बैठक में आयुक्त श्री पाण्डेय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की विस्तार से समीक्षा की। उन्होने कहा कि योजना के बीएलसी घटक अंतर्गत जिन हितग्राहियों को राशि प्रदान की जा चुकी है, किन्तु उनके द्वारा लगातार प्रेरित व प्रोत्साहित किये जाने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तथा प्राप्त राशि का गबन कर लिया गया है, उनके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें तथा राशि की वसूली करायें।
    * सड़कों से मवेशी हटाने की कार्यवाही जारी रहें लगातार
    आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि चूंकि सड़कों से मवेशी हटाने की कार्यवाही निगम द्वारा की जा रही है किन्तु इसके बावजूद, देखने में आ रहा है कि सड़कों पर मवेशी स्वच्छंद विचरण कर रहे हैं, इससे आवागमन बाधित होता है, दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, अतः सड़कों से मवेशी हटाने की कार्यवाही सघन रूप से जारी रखें तथा मवेशियों को काऊकेचर के माध्यम से सड़कों से उठाकर गोकुलनगर गोठान व बालको तथा दर्री आदि के गोठान कांजी हाउस में सुरक्षित रूप से रखें।

    31 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ढ़ोढीपारा उपस्वास्थ्य केन्द्र के समीप मुख्य मार्ग में किया गया वृक्षारोपण
    Next Article (कोरबा) श्री सप्तदेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री भादी अमावस्या उत्सव की तैयारियों हेतु विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के साथ बैठक हुई संपन्न

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.