कोरबा (मंथन) श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मिशन रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में 4 से 6 सितंबर तक भव्य श्री कृष्ण कथा एवं जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम मित्र मंडल, कोरबा द्वारा किया जा रहा है।
आयोजन के पहले दिन 4 सितंबर को रात्रि 8 बजे से श्री कृष्ण जन्म कथा एवं जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 5 सितंबर को दोपहर 4 से रात 8 बजे तक श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं 6 सितंबर को भगवान श्री कृष्ण के विवाह प्रसंग के साथ फूलों की होली का आयोजन होगा।
तीनों दिन बाबा श्री श्याम का अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग एवं दिव्य अखंड ज्योत विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। कथा प्रवाहक आनंद कृष्ण ठाकुर, परम धाम वृंदावन द्वारा कथा का रसपान कराया जाएगा।
श्री श्याम मित्र मंडल ने श्रद्धालुओं से परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित आयोजन में शामिल होकर श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं कथा का आनंद लेने तथा बाबा श्री श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
25 अगस्त / मंथन मित्तल





