Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ
    कोरबा

    (कोरबा) कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ

    By Vinod Mittal08/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम
    * कनकेश्वर धाम में कोरबा कांवरिया संघ ने लगाया भव्य भंडारा
    कोरबा (मंथन) सावन मास के चौथे सोमवार को कनकेश्वर धाम में भक्ति, आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही हो रही भारी बारिश के बावजूद कनकेश्वरनाथ महादेव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं में भगवान भोलेनाथ के प्रति गहरी आस्था और भक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा कनकेश्वर धाम शिवमय नजर आया।
    इस पावन अवसर पर कोरबा कांवरिया संघ द्वारा आयोजित विशाल भंडारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कनकेश्वरनाथ महादेव के दर्शन-पूजन के पश्चात बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण किया। संघ द्वारा सर्वप्रथम भगवान शिव को विधिवत महाप्रसाद का भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद कन्या पूजन संपन्न हुआ। तत्पश्चात कनकेश्वर धाम पहुंचे श्रद्धालुओं को पूरे सेवा भाव एवं आत्मीयता के साथ महाप्रसाद कराया गया।
    * कोरबा कांवरिया संघ की सेवा ने जीता श्रद्धालुओं का दिल
    भारी बारिश के बीच भी संघ के सदस्यों का सेवा भाव कम नहीं हुआ। श्रद्धालुओं की सुविधा, भंडारे की व्यवस्था और महाप्रसाद वितरण में सदस्य पूरे उत्साह के साथ जुटे रहे। इस दौरान सेवा, श्रद्धा और समर्पण का ऐसा वातावरण बना कि कनकेश्वर धाम पहुंचे भक्तों के बीच कोरबा कांवरिया संघ की सेवा भावना की जमकर सराहना हुई।
    इस अवसर पर कोरबा कांवरिया संघ के नागरमल अग्रवाल, ठाकुर दास मनवानी, महेश अग्रवाल, दिनेश पटेल, राकेश नागरमल अग्रवाल, अर्जुन गुप्ता, नरेश अग्रवाल (बी.आर. सेल्स) एवं मनीष मनवानी सहित संघ के अनेक सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा में सहभागिता निभाई।

    25 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिले में पटवारियों ने लामबंद हो बढ़ते काम का दबाव और संसाधनों की कमी का आरोप लगा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    Next Article (कोरबा) ग्राम बरपाली में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम अंतर्गत सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.