कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा अंचल पुराने बस स्टैंड के पास संचालित रानीधनराज कुंवर चिकित्सालय में एक मानव भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। चिकित्सालय कर्मचारियों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी । साथ ही एफएसएल की जांच टीम भी मौके पर पहुची और जानकारी लेना शुरू कर दी।
बताया जा रहा हैं की भ्रूण चिकित्सालय के अंदर बाथरूम में पड़ा हुआ मिला। कर्मचारियों के मुताबिक सुबह गंध आने पर बाथरूम में जाकर देख तो वहां भ्रूण पड़ा हुआ मिला। जानकारी देते हुए बताया जा रहा हैं की बाथरूम ऐसे स्थान पर है जहाँ आसानी से कोई भी बाहरी व्यक्ति आसानी से नही पहुच सकता है।
25 अगस्त / मंथन मित्तल





