कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जहाँ जश्ने विलादत की धूम है, वहीं ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने इस मुबारक महीने को और आकर्षक बनाने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक और कदम बढ़ाते हुए बच्चों को एवं उसके परिजनों को शिक्षा के प्रति आकर्षण पैदा करने के लिए कलम का लंगर नामक एक मुहिम चलाते हुए बच्चों को एक किट का वितरण किया। जिसमे कॉपी पेन पेन्सिल इत्यादि बांटा गया। बच्चों को पढ़ाई का महत्त्व बताया गया। वहीं परिजनों को एक रोटी कम खाओ लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ का सन्देश दिया।
मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के मुहीम को कामयाब बनाने के लिए मो. आरिफ सेठ, मो. अमन खान सहित युवाओ की पूरी टीम का योगदान रहा।
23 अगस्त / मंथन मित्तल





