* चोरी का माल -मशरूका बरामद
कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल सिविल लाइन थाना क्षेत्र गांजा गली थाना कोतवाली अंतर्गत लब्धख्याति उद्योगपति प्रवीण अग्रवाल उम्र 52 वर्ष ने कोतवाली कोरबा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में संचालित एनएलए इंण्डस्ट्रीयल नामक केमिकल फैक्ट्री के संचालक है। उक्त फैक्ट्री केमिकल की कमी होने से विगत कई दिनों से बंद हैं, साथ ही फैक्ट्री का चौकीदार भी बीते कुछ दिनों से तबीयत खराब होने के कारण छुट्टी पर था। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री में धावा बोलकर हजारों का माल पार कर दिया।
प्रार्थी प्रवीण अग्रवाल की रिपोर्ट पर अपराध पंजीकृत कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की, तब उसने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर फैक्ट्री में चोरी करना कबूल किया।
पुलिस ने कथित आरोपी एवं एक अन्य को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सामान चापट मशीन (राड कटिंग मशीन), हाथ वाला ग्राइडिंग मशीन, टाईल्स काटने वाला ग्राइडिंग मशीन, गेयर बाॅक्स, टुल्लू पंप, को बरामद कर लिया गया हैं। वही मामले के एक अन्य आरोपी के फरार होने की जानकारी दी जा रही हैं। जिसकी पतासाजी की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
बताया जा रहा हैं की उक्त मामले के पश्चात अन्य उद्योगपतियो में भी चिंता मिश्रित आक्रोश व्याप्त हैं।
23 अगस्त / मंथन मित्तल





