Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ग्राम पंचायत सिंघाली में जमीन धंसी लगभग 15 फीट-दहशत
    कोरबा

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सिंघाली में जमीन धंसी लगभग 15 फीट-दहशत

    By Vinod Mittal08/23/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * धान की फसल हुई बर्बाद
    * किसान ने माँगा मुआवजा
    * एसईसीएल अधिकारियों द्वारा दिया गया मिट्टी फिलिंग का आश्वासन
    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा-पश्चिम बांकीमोगरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंघाली अंतर्गत बांकी बस्ती में एसईसीएल की बंद भूमिगत खदान के ऊपर अचानक 10 से 15 फीट जमीन धंस गई। भू-धसान की चपेट में आने से कृषक हरियर सिंह के खेत में लगी धान की पूरी फसल बर्बाद हो गई। लगातार बारिश के कारण जमीन गीली होने से आसपास भी भू-धसान का खतरा बना हुआ है।
    बताया जा रहा हैं कि बांकी बस्ती में एसईसीएल की 4 नंबर भूमिगत खदान संचालित होती थी। यहां डि-पिलरिंग पद्धति से कोयला निकाला गया था। वर्तमान में खदान बंद है। खनन के दौरान जमीन के नीचे खाली जगह बनने के कारण अब ऊपरी सतह धंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
    * खेत में बना गहरा गड्ढा
    इस बार कृषक हरियर सिंह के खेत का लगभग 15 फीट हिस्सा नीचे धंस गया, जिससे खेत में बड़ा गड्ढा बन गया और वहां लगी धान की फसल पूरी तरह चौपट हो गई।
    * पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
    स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में भू-धसान की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले अगमपुर और सुराकछार बस्ती में भी बंद भूमिगत खदानों के ऊपर जमीन धंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद एसईसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भू-धसान वाली जगह पर मिट्टी की फिलिंग कराने का आश्वासन दिया है।
    * बैकफिलिंग नहीं होने पर बढ़ता है खतरा
    जानकारों के अनुसार, भूमिगत खनन के बाद जमीन के नीचे खाली सुरंगें और हिस्से रह जाते हैं। इन्हें भरने के लिए बंद खदानों में बैकफिलिंग की जाती है, जिससे जमीन धंसने का खतरा कम हो सके। आरोप है कि कई बंद खदानों में पर्याप्त बैकफिलिंग नहीं कराई गई है।
    सुराकछार भूमिगत खदान में कुछ समय तक राखड़ मिश्रित पेस्ट से बैकफिलिंग किए जाने की जानकारी है। इसके अलावा रेत से भी भराव किया जा सकता है, लेकिन यह अपेक्षाकृत महंगा तरीका माना जाता है।
    * कृषक ने मांगा मुआवजा
    भू-धसान से फसल बर्बाद होने के बाद प्रभावित कृषक हरियर सिंह ने प्रशासन से मुआवजा देने और खेत को सुरक्षित कराने की मांग की है। बारिश के दौरान जमीन के और धंसने की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों में भी चिंता व्याप्त हैं।

    23 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) हरीश पोर्ते ने की कांग यात्से-2 फतह-जिले का बढ़ाया गौरव
    Next Article (कोरबा) इंडस्ट्रियल एरिया के केमिकल फैक्ट्री में चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.