Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) एमएलसी कॉलेज में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम-विद्यार्थियों ने सीखे ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के तरीके
    कोरबा

    (कोरबा) एमएलसी कॉलेज में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम-विद्यार्थियों ने सीखे ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के तरीके

    By Vinod Mittal08/23/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) मोबाइल और डिजिटल लेनदेन के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर ठगी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए एमएलसी कॉलेज, कोरबा में विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए साइबर फ्रॉड अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। बजाज फाइनेंस और कॉलेज प्रशासन के संयुक्त आयोजन में विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया।
    कार्यक्रम में साइबर सेल के अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी के बदलते तरीकों और उनसे बचने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि साइबर अपराधी अब लोन दिलाने, बैंकिंग सेवाओं, फर्जी कॉल और डिजिटल अरेस्ट जैसे अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहे हैं।
    * आसान लोन का झांसा, खाली करा सकता है बैंक खाता
    विद्यार्थियों को विशेष रूप से लोन फ्रॉड को लेकर सतर्क किया गया। अधिकारियों ने कहा कि कम ब्याज दर, बिना दस्तावेज लोन या तत्काल लोन स्वीकृति का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। किसी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध मोबाइल ऐप को एडवांस फीस, प्रोसेसिंग चार्ज या बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी देने से बचने की सलाह दी गई।
    * ओटीपी और यूपीआई पिन को लेकर बरतें सावधानी
    कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा के सामान्य नियमों को भी समझाया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंक खाते की जानकारी और अन्य गोपनीय विवरण किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। अनजान नंबर से आए मैसेज या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से भी बचने की सलाह दी गई।
    * डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराने वालों से रहें सावधान
    साइबर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी को लेकर भी जागरूक किया। बताया गया कि ठग पुलिस या किसी सरकारी एजेंसी का अधिकारी बनकर लोगों को डराने और दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे मामलों में घबराने के बजाय कॉल को नजरअंदाज कर परिजनों और पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।
    कार्यक्रम के दौरान साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने तथा साइबर क्राइम पोर्टल के जरिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
    कार्यक्रम में कॉलेज डायरेक्टर भूपेन्द्र शर्मा, साइबर सेल के उपनिरीक्षक अजय सोनवानी, साइबर पुलिस के विकेश्वर सिंह और श्याम सिदार सहित बजाज फाइनेंस के रीजनल मैनेजर नागपुर पंकज गायकवाड़, सीनियर एरिया मैनेजर रायपुर मनीष उके, डिप्टी एरिया मैनेजर कोरबा विकास भालाधरे और स्थानीय पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

    23 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) दादी डॉ. प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति दिवस पर 23 अगस्त को रक्तदान शिविर आहूत
    Next Article (कोरबा) आश्रित ग्राम छातीबहार में 11.69 लाख से निर्मित आंगनबाड़ी भवन की छत से टपक रहा पानी-जांच की मांग

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.