Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) शैक्षणिक संस्थाओं के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू उत्पाद विक्रय पर होगी कार्यवाही-चलेगा अभियान
    कोरबा

    (कोरबा) शैक्षणिक संस्थाओं के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू उत्पाद विक्रय पर होगी कार्यवाही-चलेगा अभियान

    By Vinod Mittal08/21/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने किया जोनवार टीमों का गठन
    * अपर आयुक्त पवन वर्मा होंगे अभियान के प्रभारी अधिकारी
    कोरबा (मंथन) नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत स्थित शैक्षणिक संस्थाओं के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू उत्पाद का विक्रय रोकने हेतु लगातार नियमित अभियान संचालित होगा। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने इस हेतु जोनवार टीमों का गठन किया है, वहीं निगम के अपर आयुक्त पवन वर्मा को इसका प्रभारी अधिकारी नियुक्त करते हुये अभियान संचालित करने, आवश्यक कार्यवाही संपादित कराने तथा प्रतिदिवस पालन प्रतिवेदन समक्ष में प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिये हैं।
    निगम क्षेत्र में स्थित शैक्षणिक संस्थाओं के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू उत्पाद, बीड़ी, सिगरेट, गुटका आदि के विक्रय पर पूर्णता प्रतिबंध है, यदि किसी के द्वारा इन तम्बाकू उत्पादों का विक्रय किया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। आयुक्त आशतोष पाण्डेय ने शैक्षणिक संस्थाओं के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू उत्पाद का विक्रय रोकने हेतु जोनवार टीमों का गठन किया है तथा अपर आयुक्त श्री पवन वर्मा को उक्त सम्पूर्ण अभियान का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। जोनवार गठित की गई टीमों में संबंधित जोन के सहायक अभियंता, उप जोन प्रभारी, स्वच्छता निरीक्षक व जोन के संबंधित वार्डो के नोडल अधिकारी इसमें शामिल किये गये हैं।
    आयुक्त श्री पाण्डेय ने प्रभारी अधिकारी अपर आयुक्त पवन वर्मा एवं सर्वसंबंधितों को निर्देश देते हुये कहा है कि उक्त टीमें अपने जोन में स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग व शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित करते हुये क्षेत्र में स्थित शैक्षणिक संस्थाओं के 100 मीटर के दायरे पर स्थित दुकानों, गुमठियों का नियमित रूप से निरीक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करायें कि इन दुकानों गुमठियों में तम्बाकू उत्पादों, बीड़ी, सिगरेट, गुटका सहित इस प्रकृति के अन्य उत्पादों का विक्रय कदापि न किया जाए, यदि किसी के द्वारा इन उत्पादों का विक्रय किया जाता है तो संबंधितों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा की गई कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन प्रति दिवस समक्ष में प्रस्तुत करें।

    21 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) नगर निगम का आपदा बाढ़ नियंत्रण केन्द्र एलर्ट मोड पर-साकेत भवन में स्थापित है नगर निगम का मुख्य नियंत्रण केन्द्र
    Next Article (कोरबा) 44 छात्राओं और 4 कमरों से शुरू हुआ श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय आज पहुंचा 1000 विद्यार्थियों तक

    Related Posts

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    7-8 किमी दूर पीएचसी पर ग्रामीणों को भरोसा नहीं * 60 किमी दूर ले गए…

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    (कोरबा) भादी अमावस्या के अवसर पर आस्था स्थल सप्तदेव मंदिर में राणीसती का हुआ भव्य मंगलपाठ

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.