Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
    कोरबा

    (कोरबा) नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

    By Vinod Mittal08/16/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा-चाम्पा राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत ग्राम खरहरकुड़ा मड़वारानी में संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में कोरबा की प्रसिद्ध समाजसेविका श्रीमती रेखा विजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं विद्यालय चेयरमेन श्रीमती खूशबु आशीष अग्रवाल व सचिव श्रीमती आरती विकास अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में स्वतंत्रता दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शोमा सोनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
    सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता, महात्मा गांधी औंर मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर दीपप्रज्ज्वलन कर माल्यार्पण किया गया और तैल्यचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्चात् अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण होते ही राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ भारत माता की जय गूंज सुनाई दी। अतिथियों को मंच पर आमंत्रित कर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात् विद्यालय के बच्चों द्वारा राजकीय गीत एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई।
    इसके बाद विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शोमा सोनी ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुये बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के लिए अंग्रेजी, हिन्दी और संस्कृत भाषा में भाषण प्रस्तुत किया गया। वहीं बच्चों द्वारा देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दिखाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी।
    सांस्कृतिक कार्यक्रम पश्चात् कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीमती आरती विकास अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अमर शहीदों को स्मरण कर उनकी नीतियों, सिद्वॉतों, व्यवहारों को आत्मसात करते हुये राष्ट्र निर्माण में सहयोग देना चाहिए। तत्पश्चात् विद्यालय की चेयरमेन श्रीमती खूशबू आशीष अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आजादी पाना जितना कठिन था, उसकी रक्षा करना उतनी ही बड़ी हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। नशामुक्त भारत एक राष्ट्रव्यापी पहल और संकल्प है। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम स्वयं को और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। जिसके लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों, छात्रों ने नशामुक्त भारत के लिए संकल्प लिया। इसके बाद कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा विजय अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि लायंस पब्लिक स्कूल में बच्चों को अनुशासन और नैतिकता की शिक्षा दी जाती है, यह अत्यंत महत्वपूर्ण सेवा है। शिक्षा, अनुशासन एवं नैतिकता से ही हम अपने देश के विकास में सहयोग दे सकते हैं। यही हमारी ओर से वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राष्ट्रीय पर्व हम भारतीयों में एक जोश, उत्साह, उमंग और एक नई चेतना का संचार करता है। विद्यार्थियों से यही अपेक्षा करती हूँ कि वे अपने गुरूजनों से उचित मार्गदर्शन पाकर भारत के निर्माण में एकता और अखंडता का परिचय देते हुये राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें। विद्यालय की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। अंत में सभी को मिष्ठान वितरण किया गया।
    कार्यक्रम में उपप्राचार्या श्रीमती मनोरमा शर्मा, एकेडमिक हेड सुभाष चंद अनंत, लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सदस्य, शिक्षणगण, छात्रगण, अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    16 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पिकअप से सागौन तस्करी के आरोप में वन विभाग ने जब्त किया 26 लट्ठ-वन अपराध दर्ज
    Next Article (कोरबा) आद्या फ्यूल्स प्रांगण में लायन राजकुमार अग्रवाल ने फहराया तिरंगा

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.