कोरबा (मंथन) वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति (मैत्री संघ) द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनके साथ ही विशेष रूप से जय राठौर महामंत्री, संजय साहू उपाध्यक्ष, पवन यादव अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, सागर कश्यप महामंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, पिंटू यादव मीडिया प्रभारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, के.एन. सेठ अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, पी.एल. सोनी महासचिव, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति आदि उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद भारत माता और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। तद्पश्चात विधिवत ध्वजारोहण किया गया और उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा व सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम में समिति के सम्मानित सदस्यों और वार्डवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर ध्वजारोहण में सहभागिता की एवं एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
16 अगस्त / मंथन मित्तल





