Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
    कोरबा

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    By Vinod Mittal08/16/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के ट्रांसपोर्टनगर स्थित कोरबा प्रेस क्लब तिलक भवन परिसर में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर 15 अगस्त को भव्य एवं गरिमामय ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान परिसर देशभक्ति के माहौल में सराबोर रहा और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।
    समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भारत माता और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सुबह 9 बजे विधिवत ध्वजारोहण किया गया और उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा व सम्मान व्यक्त किया।
    उक्त कार्यक्रम में प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप-सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव और कार्यकारिणी सदस्य नवाब हुसैन, राजेश कुमार मिश्रा (मिट्ठू) सहित पूर्व पदाधिकारी व वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
    समारोह के दौरान पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, पूर्व सचिव मनोज ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, वरिष्ठ सदस्य विजय खेत्रपाल, लक्ष्मीकांत जोशी, सुशील दास, रवि पी. सिंह, सुखसागर मन्नेवार, विमल मित्तल, दीपक जैन, अरविन्द पाण्डेय, राजेश कुमार, विजय सिंह, युधिष्ठिर राजवाड़े, मधु डिडवानिया, कैलाश यादव, कृष्णा राठौर, प्रीतम जायसवाल, रेनू जायसवाल, मुस्कान भंडारी, निर्मला राठौर, प्रतिमा सरकार, आशा सिंह, भुवनेश्वर महतो, संजीत सिन्हा, नीलम दास पड़वार, अंकित सिंह, राजा मुखर्जी, संदीप केशरवानी, रमेश वर्मा, अनूप स्वर्णकार, विकास निर्मलकर, गयानाथ मौर्य, राजीव प्रजापति, राजेश प्रजापति, जीवन चौहान, शैलेश भावनानी, संतोष दीवान समेत बड़ी संख्या में पत्रकार साथी, सदस्य, उनके परिवारजन और बच्चे शामिल हुए।
    इसके अलावा पत्रकार साथी कन्हैया पटेल, अनीस प्रसाद, रघु और अजय डहरिया समेत अन्य लोगों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। स्वतंत्रता दिवस के इस गरिमामय आयोजन ने प्रेस क्लब परिवार को एकजुटता, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी का मजबूत संदेश दिया।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के केयरटेकर गुणसागर महिलांगे और स्वच्छता मित्र मोहन राव का विशेष सहयोग रहा। समारोह के समापन पर सभी उपस्थितजनों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

    16 अगस्त / मंथन मित्तल

     

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कैबिनेट मंत्री लखनलाल और भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अगुवाई में निकली भाजपा की मौन रैली * विभाजन विभीषिका के शहीदों को किया नमन कोरबा (मंथन) विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा कोसाबाड़ी चौक से निगम सभागृह तक मौन रैली निकाली गई। रैली में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले तथा विस्थापन और अमानवीय पीड़ा झेलने वाले सभी निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि वर्ष 1947 का विभाजन भारतीय इतिहास का एक ऐसा हृदयविदारक अध्याय है, जिसकी पीड़ा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। विभाजन के कारण लाखों लोगों को अपना घर, अपनी जमीन और अपनी जन्मभूमि छोड़कर विस्थापन की त्रासदी झेलनी पड़ी। असंख्य निर्दोष नागरिकों ने हिंसा, शोषण और अमानवीय परिस्थितियों में अपने प्राण गंवाए। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा पीढ़ी को इतिहास के इस दर्दनाक अध्याय से परिचित कराने और विभाजन की विभीषिका में पीड़ित परिवारों की पीड़ा को स्मरण करने के उद्देश्य से वर्ष 2021 से ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ की शुरुआत की। यह दिवस केवल अतीत को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि इतिहास से सीख लेकर देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लेने का अवसर है। डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि विभाजन के दौरान धर्म के आधार पर विस्थापन की विभीषिका झेलने वाले और अपने प्राण गंवाने वाले सभी निर्दोष नागरिकों को देश सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करता रहेगा। इतिहास की इन घटनाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उस पीड़ा को समझ सकें और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के महत्व को आत्मसात कर सकें। मौन रैली में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम कोसाबाड़ी चौक से प्रारंभ हुई मौन रैली में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर और मौन रहकर विभाजन की त्रासदी में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए निगम सभागृह पहुंचे। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने गंभीरता और अनुशासन के साथ रैली में सहभागिता की। इस अवसर पर रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, देवेंद्र पांडे, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय पांडे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, पार्षद नरेंद्र देवांगन, अजय चंद्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, राम त्रिपाठी, विकास अग्रवाल, नवीन अरोरा, प्रकाश अग्रवाल, योगेश जैन, श्रीमती अंजना सिंह, परविंदर सिंह, राजेश लहरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित मौन रैली के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1947 की विभाजन त्रासदी में दिवंगत हुए सभी नागरिकों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने नई पीढ़ी को इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय से परिचित कराने और उसे स्मरण रखने का संदेश भी दिया। 16 अगस्त / मंथन मित्तल
    Next Article (कोरबा) मिनीमाता बांगो बांध के खोले गए 7 गेट-छोड़ा जा रहा 27,786 क्यूसेक पानी

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.