कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश और जलाशय में बढ़ती पानी की आवक को देखते हुए मिनीमाता बांगो जलाशय के तीन गेट खोले जाने की बात बताई जा रही हैं। जलाशय से करीब 3005 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पानी की आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा जलस्तर और नदी के बहाव पर लगातार नजर रखी जा रही है।
जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद हसदेव नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना है। इसके चलते नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे जाने और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने अपील की है।
बताया जा रहा हैं कि बांगो जलाशय से पानी छोड़ने के बाद आगे दर्री बांध से भी पानी छोड़ा जा सकता है। ऐसे में नदी के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है। लगातार बारिश के कारण जलाशय में पानी की आवक बढ़ रही है। पूर्व में भी जल संसाधन विभाग द्वारा बांगो जलाशय के जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी किया गया था और हसदेव नदी के संभावित बाढ़ क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई थी।
प्रशासन ने नदी किनारे, निचले इलाकों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के लोगो से सतर्क रहने कहा अपील की हैं। प्रशासन ने बच्चों को नदी और जलाशय के आसपास जाने से रोकने तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करने कहा हैं।
15 अगस्त / मंथन मित्तल





