Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) छायाचित्र प्रदर्शनी में दिखी विभाजन की विभीषिका और वंदेमातरम् की गौरवगाथा
    कोरबा

    (कोरबा) छायाचित्र प्रदर्शनी में दिखी विभाजन की विभीषिका और वंदेमातरम् की गौरवगाथा

    By Vinod Mittal08/15/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
    कोरबा (मंथन) भारत विभाजन की विभीषिका की स्मृतियों को जीवंत करने और वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में भारत विभाजन के दौरान घटित घटनाओं, विस्थापन की पीड़ा और उस दौर की परिस्थितियों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। साथ ही वंदेमातरम् की 150 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को भी चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया।
    उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, निगमायुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, गोपाल मोदी, डॉ. राजीव सिंह, पार्षद नरेंद्र देवांगन, श्रीमती धनकुमारी गर्ग, श्रीमती रूबी सागर, लक्ष्मण श्रीवास, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
    प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने विभाजन से संबंधित छायाचित्रों का अवलोकन किया। छायाचित्रों में विभाजन के समय लोगों के विस्थापन, अपने घर-परिवार और मातृभूमि से बिछड़ने की पीड़ा तथा उस दौर की परिस्थितियों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया था। उन्होंने कहा कि छायाचित्रों के माध्यम से विभाजन की विभीषिका की कहानी स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को इतिहास के उस दुखद अध्याय से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां विभाजन की पीड़ा को समझ सकें और देश की एकता एवं अखंडता के महत्व को महसूस कर सकें।
    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी में राष्ट्रगीत वंदेमातरम् के ऐतिहासिक महत्व, स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका और इससे जुड़ी गौरवपूर्ण स्मृतियों को भी प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्रभक्ति की भावना को दर्शाने वाले प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।
    प्रदर्शनी का उद्देश्य इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं और राष्ट्रीय चेतना से जुड़े प्रसंगों को आम नागरिकों एवं विशेषकर युवा पीढ़ी तक पहुंचाना रहा। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने पहुंचकर छायाचित्रों का अवलोकन किया और भारत के इतिहास से जुड़े इन महत्वपूर्ण प्रसंगों को जाना।इस अवसर जनमन पत्रिका एवं अन्य प्रचार सामग्रियों का भी वितरण किया गया।

    15 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) तेज बारिश के बीच उत्साह से निकली स्वतंत्रता दौड़-सद्भावना एवं एकता का दिया संदेश
    Next Article (कोरबा) राधासागर तालाब कटघोरा मे बाढ़ बचाव और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट कोहड़िया में गैस लिकेज मॉक ड्रील 20 अगस्त को आहूत

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.