Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) 40+ अविवाहित महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना से जोड़ने की तैयारी
    कोरबा

    (कोरबा) 40+ अविवाहित महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना से जोड़ने की तैयारी

    By Vinod Mittal08/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * लगभग 65 हजार महिलाओं को मिल सकता है योजना का लाभ
    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महतारी वंदन योजना को और व्यापक स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। अब 40+ आयु की अविवाहित महिलाओं को भी योजना के दायरे में लाने की दिशा में प्रारंभिक गणना की गई है। इस पहल से प्रदेश की लगभग 65 हजार महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है। इनके लिए लगभग 78 करोड़ रुपये वार्षिक प्रावधान किए जाने की बात सामने आई है।
    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती शताब्दी पाण्डे ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार समाज के उन वर्गों तक भी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दे रही है, जिन्हें अब तक इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि 40+ की अविवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना से जोड़ने की पहल सामाजिक संवेदनशीलता और महिला सम्मान का परिचायक है।
    उन्होंने आगे कहा कि विशेषकर बस्तर, नियद नेल्लानार और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली ऐसी महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक सहायता आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण सहारा बन सकती है। भाजपा प्रवक्ता के अनुसार सरकार का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि उन्हें निर्णय लेने में सक्षम, आत्मनिर्भर और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।
    * 30वीं किश्त ने बढ़ाया भरोसा
    महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त जारी होने को भी भाजपा ने महिला कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। योजना के तहत 5 अगस्त को ई-केवाईसी पूर्ण कर चुकीं 67,20,125 महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से 630.55 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई।
    योजना शुरू होने के बाद अब तक 29 किश्तों में प्रदेश की महिलाओं को 18,813 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है। 30वीं किश्त के साथ योजना के अंतर्गत कुल भुगतान का आंकड़ा 19,444.33 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
    * ई-केवाईसी से पारदर्शिता पर जोर
    योजना में पारदर्शिता और पात्र हितग्राहियों तक सीधे लाभ पहुंचाने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया पर भी विशेष जोर दिया गया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार लक्षित 68.69 लाख हितग्राहियों में से 67.34 लाख महिलाओं, यानी करीब 98.04 प्रतिशत, का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है। शेष हितग्राहियों की प्रक्रिया भी जारी है।
    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण को नई दिशा दी है। अब 40 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिलाओं को संभावित रूप से योजना में शामिल करने की पहल इस दायरे को और विस्तृत करेगी।
    उन्होंने कहा कि महिला सम्मान, आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखकर सरकार लगातार नई पहल कर रही है और महतारी वंदन योजना का विस्तार उसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

    14 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बिजनेस ग्रोथ हेतु जिले में एआई टूल्स पर विशेष प्रशिक्षण आहूत
    Next Article (कोरबा) 15 अगस्त को ग्राम फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर आहूत

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.