कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 में आयोजित पदोन्नति परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराने मांग की है।
श्री कंवर ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि राज्य कर निरीक्षक के 42 पदों पर पदोन्नति के लिए आयोजित परीक्षा की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुईं। उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा हैं की दो वर्षों में आयोजित परीक्षा में करीब 350 विभागीय कर्मचारियों ने हिस्सा लिया था। श्री कंवर का आरोप है कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और विभागीय स्तर पर ही परीक्षा आयोजित कर नियमों की अनदेखी की गई।
14 अगस्त / मंथन मित्तल





