Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) तीजा व रक्षाबंधन महोत्सव में सम्मिलित होंगे नेता प्रतिपक्ष और कोरबा सांसद सहित अन्य जन प्रतिनिधि

    (कोरबा) बजरंग दल ने आस्था स्थल पाली महादेव मंदिर परिसर में की बैठक

    (कोरबा) एसईसीएल खदान में तैनात सुरक्षाकर्मी को पीट कॉपर केबल लूटने का आरोप

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से बिलासपुर में 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल के लिए 5 एकड़ भूमि स्वीकृत
    कोरबा

    (कोरबा) कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से बिलासपुर में 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल के लिए 5 एकड़ भूमि स्वीकृत

    By Vinod Mittal08/12/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से बिलासपुर जिले के पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बिलासपुर के ग्राम रहंगी (बिल्हा) में 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना के लिए 5 एकड़ भूमि की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 100 करोड़ से ज्यादा की यह स्वास्थ्य परियोजना है।
    * श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी सुलभ
    बिलासपुर जिले में लंबे समय से पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के उपचार के लिए ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना की मांग की जा रही थी। श्रमिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर बिलासपुर में 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।
    * 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना के लिए 5 एकड़ भूमि स्वीकृत
    30 जून को आयोजित ईएसआईसी कॉरपोरेशन की 198वीं बोर्ड बैठक में बिलासपुर के रहंगी ग्राम में 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना के लिए 5 एकड़ भूमि की स्वीकृति प्रदान की गई। अस्पताल के स्थापित होने से बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में ईएसआईसी से जुड़े पंजीकृत श्रमिकों और उनके आश्रित परिवारजनों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे श्रमिक परिवारों को उपचार के लिए दूरस्थ क्षेत्रों पर निर्भरता भी कम होगी।
    * पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का मिलेगा लाभ
    श्रमिक हितों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह स्वीकृति एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बिलासपुर में ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना से जिले के हजारों पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।

    12 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ग्राम डीडासरई-देवपहरी के जंगल में भालू के हमले में दो महिलाएं हुई जख्मी
    Next Article (कोरबा) मेदांता अस्पताल में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव से डॉ. राजीव सिंह ने मुलाकात कर जाना कुशलक्षेम

    Related Posts

    (कोरबा) तीजा व रक्षाबंधन महोत्सव में सम्मिलित होंगे नेता प्रतिपक्ष और कोरबा सांसद सहित अन्य जन प्रतिनिधि

    09/15/2026

    (कोरबा) बजरंग दल ने आस्था स्थल पाली महादेव मंदिर परिसर में की बैठक

    09/15/2026

    (कोरबा) एसईसीएल खदान में तैनात सुरक्षाकर्मी को पीट कॉपर केबल लूटने का आरोप

    09/15/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/15/2026

    (कोरबा) तीजा व रक्षाबंधन महोत्सव में सम्मिलित होंगे नेता प्रतिपक्ष और कोरबा सांसद सहित अन्य जन प्रतिनिधि

    कोरबा (मंथन) नगर के मध्य स्थित “राम दरबार मंदिर” प्रांगण में आज एक अत्यंत ही…

    (कोरबा) बजरंग दल ने आस्था स्थल पाली महादेव मंदिर परिसर में की बैठक

    (कोरबा) एसईसीएल खदान में तैनात सुरक्षाकर्मी को पीट कॉपर केबल लूटने का आरोप

    (कोरबा) कोरबा पुलिस फाइल में दर्ज 64 बदमाशों को बुलाकर दी सख्त चेतावनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.