कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में स्थित आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र आस्था स्थल कनकेश्वर धाम में पिछले 26 वर्षों से युवा संगठन द्वारा लगातार सेवा कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2000 से कनकी धाम के युवाओं ने श्रद्धालुओं की सेवा को अपना संकल्प बनाया और आज भी पूरी निष्ठा के साथ इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
कनकेश्वर धाम में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए युवा संगठन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की जाती हैं। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ आश्यकता के अनुसार अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
युवा संगठन के सदस्यों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सेवा ही उनके लिए सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। बिना किसी स्वार्थ के पिछले 26 वर्षों से लगातार सेवा कार्य करना युवाओं की सामाजिक एवं धार्मिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कनकी धाम के युवाओं की यह सेवा भावना आज क्षेत्र में युवा शक्ति, सामाजिक सरोकार और धार्मिक आस्था के सुंदर संगम का उदाहरण बन चुकी है। आने वाले समय में भी संगठन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया है।
11 अगस्त / मंथन मित्तल





