कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के कोरबा-सर्वमंगला चौक पर अर्ध रात्रि एक कोयला लोड ट्रैलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे रेलिंग को तोड़ते हुए गार्डन में घुस पलट गया।
बताया जा रहा है कि उक्त ट्रैलर कुसमुंडा की ओर से कोयला लेकर कनबेरी मार्ग की ओर जा रहा था, इस दौरान सर्वमंगला चौक से आगे मोड़ पर अनियंत्रित हो ट्रैलर सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए गार्डन में घुस पलट गया। घटना में ट्रैलर चालक को हल्की चोट आई है, वहीं ट्रेलर में लोड कोयला गार्डन में बिखर गया और ट्रैलर का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पूरे घटनाक्रम में राहत की बात ये रही कि इस दौरान कोई इसकी चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
06 अगस्त / मंथन मित्तल



