* दी आंदोलन की चेतावनी दी
कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल में धर्म सेना ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए संसद के बाहर राम मंदिर और पुजारियों के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी का विरोध किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनके लोगों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
धर्म सेना के जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि संसद परिसर के बाहर राम मंदिर और पुजारियों के खिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने पर सनातन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।आक्रोशित कार्यकर्ता बुधवारी स्थित राम मंदिर से रैली निकालते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंचे। यहां नारेबाजी के बाद सनातन विरोधी बताए गए लोगों का पुतला फूंका।
* 60 से 70 कार्यकर्ता हुए शामिल
प्रदर्शन में करीब 60 से 70 धर्म सेना कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हाथों में भगवा झंडे और तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
* आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
मीडिया से चर्चा में धर्म सेना ने जिला अध्यक्ष ने कहा कि जनता पहले भी ऐसे लोगों को जवाब दे चुकी है और आगे भी देगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों सनातनियों की आस्था का केंद्र है और उसका अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। धर्म सेना ने इस मुद्दे पर आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कही।
* शांतिपूर्ण रहा प्रदर्शन
पुलिस की मौजूदगी में पुतला दहन की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ता शांतिपूर्वक वापस लौट गए।
06 अगस्त / मंथन मित्तल



