Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान
    कोरबा

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    By Vinod Mittal08/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 2 अगस्त को जिले में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
    * मेधावी छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित
    कोरबा (मंथन) शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की दिशा में छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य तरुण सभा एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा के मार्गदर्शन में समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन रविवार, 2 अगस्त को इंदिरा स्टेडियम स्थिति राजीव गांधी ऑडिटोरियम, टी.पी. नगर, कोरबा में किया जाएगा।
    इस आयोजन में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विनय गुप्ता, अध्यक्ष भवानी साव रामलाल साव धर्मांदा ट्रस्ट मुंगेली करेंगे। कार्यक्रम में नीलेश गुप्ता अध्यक्ष छग राज्य केशरवानी वैश्य सभा, विशिष्ट अतिथि श्रीमती संजू देवी राजपूत महापौर नगर पालिक निगम कोरबा एवं विजय गुप्ता नगर सभा बिलासपुर कार्यकारी अध्यक्ष रहेंगे। प्रदेशभर से समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
    सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज के उन छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभाओं का सार्वजनिक अभिनंदन करना है, जिन्होंने शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, खेल, सांस्कृतिक, तकनीकी तथा अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर समाज का नाम गौरवान्वित किया है। समारोह के माध्यम से प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ-साथ समाज के अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।
    कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा के तीनों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के सदस्य तथा बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल होंगे। समारोह के दौरान शिक्षा के महत्व, सामाजिक एकता, युवाओं की भूमिका तथा समाज के समग्र विकास जैसे विषयों पर भी विचार साझा किए जाएंगे।
    छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य तरुण सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उनके उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान करना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है। उनका मानना है कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं।
    आयोजन समिति ने समाज के सभी वरिष्ठ जनों, पदाधिकारियों और सदस्यों से कार्यक्रम हेतु सहयोग की अपील की है, उन्होंने समाज के पदाधिकारियों, अभिभावकों एवं युवाओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें तथा आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं। समाज के लोगों में इस राज्य स्तरीय सम्मान समारोह को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है और इसे समाज के लिए एक गौरवपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।

    01 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    Related Posts

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    08/01/2026

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    08/01/2026

    (कोरबा) बुधवारी बाजार के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने टूटे नाली स्लैब में धंसा मालवाहक वाहन

    08/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/01/2026

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    * 2 अगस्त को जिले में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह * मेधावी छात्र-छात्राओं सहित…

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    (कोरबा) बुधवारी बाजार के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने टूटे नाली स्लैब में धंसा मालवाहक वाहन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.